Meerut: एप बताएगा शहर में कहां है जाम, किस रूट से निकलें, स्पीड ब्रेकर, हादसे, ब्लैक स्पॉट की भी मिलेगी जानकार
मेरठ में यदि किसी काम से बाहर निकल रहे हैं तो अब एप आपकी राह आसान कर देगा। एप के जरिये आप जान सकेंगे कि आखिर शहर में कहां पर जाम की अधिकता है और कहां पर रास्ता साफ है। यही नहीं यह एप हादसों, स्पीड ब्रेकर, ब्लैक स्पॉट और वैकल्पिक रास्तों की भी जानकारी देगा।
विस्तार
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मेपल्स एप तैयार करने वाली मैप माय इंडिया और यातायात पुलिस के बीच एमओयू हुआ है। इस एप से लोगों को सटीक और सुरक्षित नेविगेशन (पथ प्रदर्शन) की सुविधा मिलेगी।
यह स्वदेशी मेपल्स एप निशुल्क है और इसे मोबाइल में डाउनलोड कर उपयोग किया जा सकेगा। एप के माध्यम से गति सीमा, दुर्घटना, संभावित क्षेत्र, तेज मोड़, स्पीड ब्रेकर व गड्ढे आदि के प्रति लोगों को सचेत किया जाएगा जिससे सड़क हादसों में कमी आएगी।
यह भी पढ़ें: Meerut: मदद के बहाने धर्म परिवर्तन, मंगतपुरम में दो साल चल रही थी धर्मांतरण की पाठशाला, जांच शुरू
एप ट्रैफिक एडवाइजरी नोटिफिकेशन, सुरक्षा अलर्ट भी देगा। इससेे यातायात सुरक्षा संबंधी जानकारी भी मिलेगी। एप पर प्रतिदिन शहर में निकलने वाले जुलूस, प्रदर्शन, रैली, वीआईपी मूवमेंट की भी जानकारी होगी। नेविगेशन की मदद से लोग अपने लिए कम समय में पहुंचाने वाले बेहतर रूट का भी चयन कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: सास और पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, सास की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
पार्किंग और जलभराव का भी मिलेगा अपडेट
मेपल्स ऐप के माध्यम से यातायात संबंधित मुद्दों जैसे वाहनों की अनुमानित गति, पार्किंग क्षेत्र, जलभराव सड़क की स्थिति और ट्रैफिक लाइट की विफलता व दुर्घटना आदि की जानकारी भी मिलेगी। एप को संबंधित क्षेत्र की पुलिस अपडेट कराती रहेगी। भीड़भाड़, दुर्घटना, दंगे जैसी घटनाओं की सूचना का तत्काल अलर्ट मिलेगा। आपातकालीन स्थिति में ट्रैकिंग और सबसे तेज मार्ग का विकल्प भी एप बताएगा।