Meerut: प्रेमिका को गोली मारकर फरार हुआ शादीशुदा युवक, अस्पताल में जिंदगी मौत से जूझ रही युवती
मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक शादीशुदा युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। गोली युवती के कान के पास लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद में एक शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। गोली युवती के कान के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
अंजुम पैलेस के पास हुई वारदात
घटना लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित अंजुम पैलेस के पास की है। पुलिस के अनुसार, घायल युवती की पहचान शाहीन के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
बृहस्पतिवार रात दोनों मिलने पहुंचे, जहां बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि गुस्से में युवक ने तमंचा निकालकर युवती पर गोली चला दी। गोली कान के पास लगते ही युवती सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
यह भी पढ़ें: CM Yogi Visit Live: 'दंगा कराने वालों को 'जिन्ना' पसंद, हमें गन्ना पसंद है', शामली-बिजनौर में जमकर बरसे योगी
आरोपी फरार, पुलिस जुटी जांच में
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा युवती के परिजनों को सूचना दी। घायल युवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं तथा आसपास लगे निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है।
प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा मामला
पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग और आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।