Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Poultry Trader Holds Two Employees Hostage, Beats Them with Belt over Chicken Theft Suspicion, Video V

मेरठ: मुर्गा चोरी के शक में कारोबारी ने दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 11 Aug 2025 01:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 11 Aug 2025 01:46 PM IST
सार

मेरठ में मुर्गा चोरी के शक में कारोबारी ने दो कर्मचारियों को कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा। मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच शुरू की।

विज्ञापन
Meerut: Poultry Trader Holds Two Employees Hostage, Beats Them with Belt over Chicken Theft Suspicion, Video V
पिटाई करता दिख रहा मीट कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक मुर्गा कारोबारी अपने दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर बेरहमी से बेल्ट से पीटता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में आरोपी शान कुरैशी, जो लिसाड़ी गेट क्षेत्र की यह कॉलोनी का निवासी है, अपने कर्मचारियों साजिद और समीर को कमरे में बंद कर लगातार बेल्ट से मार रहा है। कमरे में मौजूद एक अन्य युवक ने यह पूरी घटना अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित कर्मचारी आरोपी से अपनी तीन महीने की बकाया तनख्वाह मांग रहे थे। इसी दौरान कारोबारी ने उन पर मुर्गा चोरी का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई कर दी।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ितों की तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच चल रही है और पीड़ितों की पहचान के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed