फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut:Politics Heats Up Over Salawa Clash, Allegations of Biased Action and Bulldozer Drive

सलावा के संघर्ष पर चढ़ा सियासत का रंग: मछली पकड़ने से शुरू हुआ विवाद, बुलडोजर कार्रवाई पर बिफरे लोग

Sat, 20 Sep 2025 12:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 20 Sep 2025 12:19 PM IST
सार

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के सलावा गांव में सोनित राजपूत और नाजिम के बीच हुए संघर्ष के बाद अब सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दल पुलिस-प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई और बुलडोजर का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, प्रशासन निष्पक्ष जांच का दावा कर रहा है।

विज्ञापन
Meerut:Politics Heats Up Over Salawa Clash, Allegations of Biased Action and Bulldozer Drive
सलावा संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के सलावा गांव में सोनित राजपूत और नाजिम में मछली पकड़ने के दौरान शुरू हुए विवाद के बाद हुआ संघर्ष अब सियासत का रंग चढ़ने लगा है। विपक्षी नेता पुलिस-प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रहा है।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस प्रशासनिक अधिकारी निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का दावा कर रहे हैं। दो संप्रदाय से जुड़ा मामला होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है और पुलिस बल तैनात है। पूर्व में ऐसे मामलों राजनीतिक दखल से सांप्रदायिक सौहार्द खराब हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सलावा पर चढ़ रहा यह सियासती रंग सौहार्द को बदरंग न कर दे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: आंखों में स्प्रे डालकर फौजी की पत्नी से सोने की चेन लूटी, पुलिस अब तक खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut:Politics Heats Up Over Salawa Clash, Allegations of Biased Action and Bulldozer Drive
सलावा संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

होटल में कराई ग्रामीणों से मुलाकात 
राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सलावा गांव के पास पहुंचा तो पुलिस-प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। इस पर रालोद नेताओं व कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। 

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर गठित प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने किया। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए स्थानीय पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को गंगनहर के पास स्थित एक होटल में ही रोक लिया। यहीं पर सलावा गांव से आए ग्रामीणों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली गई।

राजेंद्र शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी परिवार डर के कारण गांव न छोड़े और बातचीत से हल निकले। सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि हमें गांव के सभी समुदायों से संवाद स्थापित करना है। रालोद का मकसद है कि भाईचारा कायम हो और गलतफहमियां दूर की जाएं। रालोद सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे ने कहा कि सभी पक्षों के सम्मानित लोगों को साथ लेकर आपसी संवाद और विश्वास बहाली पर जोर दिया जाए।

तनाव के बीच भाईचारे की उम्मीद 
गांव में तनाव भले ही बना हुआ है लेकिन सभी पक्षों से आ रही अपील यह संकेत देती हैं कि अब भी बातचीत और सद्भाव के रास्ते खुले हैं। गांव में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक की गई। इसमें में रामकिशोर, इमरान ठाकुर सभासद, जुबेर चौधरी, जफर, सतीश, सद्दाम अंसारी शामिल रहे। 

आजाद अधिकार सेना भी प्रशासन पर बिफरी
सरधना में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई पूरी तरह पक्षपातपूर्ण रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी राजनीतिक दबाव में कार्य कर रहे हैं। मामले में उच्च न्यायिक जांच आवश्यक है। एलआईयू ने पूर्व में बढ़ते तनाव को नजरअंदाज किया। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ राजनीतिक नेताओं की भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट्स ने हालात को और बिगाड़ा। संवाद

शांति बहाली के लिए रखीं अहम मांगें
स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को एसडीएम से मुलाकात की और बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। इससे तनाव और बढ़ने की आशंका है। ऐसे कंटेंट हटवाए जाएं और कार्रवाई की जाए। गांव में असुरक्षा की भावना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और रात में नियमित गश्त बढ़ाई जाए। 

सपाइयों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना

Meerut:Politics Heats Up Over Salawa Clash, Allegations of Biased Action and Bulldozer Drive
सलावा संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

बुलडोजर कार्रवाई की निंदा की
आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बुलडोजर कार्रवाई असंवेदनशील और असंवैधानिक है। जिलाध्यक्ष चरण सिंह ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए लेकिन सलावा की घटना में एक ही समुदाय को टारगेट किया गया। यह न्याय के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। पूर्व सभासद शाहरुख, आरिफ बंटी, डॉ. ओमप्रकाश, संजीव पाल आदि नेताओं ने प्रशासन से दोषियों की निष्पक्ष जांच, दोनों पक्षों पर समान कार्रवाई और तालाब की भूमि विवाद की जांच की मांग की।

सपाइयों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
सपाइयों ने कलक्ट्रेट में धरना देकर सलावा में हुए संघर्ष के मामले में पुलिस-प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। आरोप है कि केवल एक पक्ष के मकान पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष चौधरी निरंजन सिंह, अहतेशाम इलाही, जितेंद्र गुर्जर, हैविन खान, रविंद्र प्रेमी, मेराज महलका और राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।  

आसपा नेता शाहजेब

Meerut:Politics Heats Up Over Salawa Clash, Allegations of Biased Action and Bulldozer Drive
सलावा संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

नवागत एसपी देहात अभिजीत कुमार पहुंचे सलावा, दोनों पक्षों से की वार्ता
सलावा गांव में शुक्रवार देर शाम नवागत एसपी देहात अभिजीत कुमार पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के ग्रामीणों से वार्ता कर जानकारी ली। लोगों को भरोसा दिलाया कि निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होगा और दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।

एसपी देहात ने लोगों से अफवाहों से बचने, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और किसी भी विवाद की स्थिति में सीधे पुलिस को सूचना देने की अपील की। पुलिस गांव की स्थिति पर निगरानी रख रही है। ग्रामीणों ने एसपी देहात के सामने अपने पक्ष रखे। एसपी देहात ने कहा कि हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि कोई भी कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर होगी। किसी भी प्रकार की भड़काऊ गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सीओ सरधना आशुतोष कुमार व इंस्पेक्टर प्रताप सिंह मौजूद रहे।

आसपा नेता शाहजेब को किया नजरबंद
फलावदा में आजाद समाज पार्टी के सरधना विधानसभा प्रभारी रसूलपुर निवासी शाहजेब रिजवी को शुक्रवार को पुलिस ने नजरबंद कर लिया। शाहजेब का कहना है कि एकतरफा कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed