फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 'Political representation of the Punjabi community in the district has declined; it is time to unite'

Meerut: 'पंजाबी समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी जिले में घटी, अब एकजुट हो जाओ', थापरनगर में भरी हुंकार

Wed, 01 Jul 2026 09:23 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 01 Jul 2026 09:23 PM IST
सार

मेरठ के थापर नगर में समस्त पंजाबी दल महानगर की बैठक का आयोजन किया गया। सरदार दलजीत सिंह ने कहा कि पहले निकाय चुनाव में भी दस पंजाबी पार्षद होते थे, अब केवल दो ही टिकट रह गए हैं। 

विज्ञापन
Meerut: 'Political representation of the Punjabi community in the district has declined; it is time to unite'
बैठक में मौजूद पंजाबी समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्त पंजाबी दल मेरठ महानगर की बैठक बुधवार को आर्य समाज थापर नगर में आयोजित की गई। अध्यक्षता सरदार राजेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सभी पंजाबी संगठनों को एकजुट होकर समाज के हितों के लिए कार्य करना चाहिए। इससे राजनीतिक दल भी पंजाबी समाज की अनदेखी नहीं कर सकेंगे और उसकी ताकत को पहचान पाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज अब एकजुट होगा।
विज्ञापन

 

बैठक में संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री एवं पंजाबी समाज के नेता सरदार दलजीत सिंह ने कहा कि वर्ष 2006 में जब किशन लाल आनंद अध्यक्ष थे, तब नगर निकाय चुनाव में पंजाबी समाज को पार्षद के लिए 11 टिकट मिले थे। इनमें से 10 प्रत्याशी विजयी हुए थे। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि पंजाबी समाज के हिस्से में केवल दो पार्षदों के टिकट रह गए हैं। यह समाज के घटते राजनीतिक प्रतिनिधित्व का संकेत है। उन्होंने समाज से एकजुट होकर अपनी ताकत का परिचय देने का आह्वान किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्रजीत कथूरिया ने कहा कि हाल ही में घोषित भाजपा की कार्यकारिणी में एक भी पंजाबी नेता को स्थान नहीं दिया गया। गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर, कानपुर, लखनऊ, पीलीभीत, बिजनौर, बरेली और मुरादाबाद जैसे कई जिलों में पंजाबी समाज की बड़ी आबादी है। पूर्व सीएमओ डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने कहा कि पंजाबी समाज जो ठान लेता है उसे पूरा करके दिखाता है। अब सामूहिक शक्ति दर्शाने की जरूरत है।
 
विज्ञापन

सदर व्यापार संघ से जुड़े विजय ओबेरॉय ने कहा कि संगठन का निर्माणाधीन कार्यालय समाज की एकता का प्रतीक बनेगा। रोडवेज व्यापार संघ के अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने कहा कि मेरठ महानगर में लगभग डेढ़ लाख पंजाबी निवास करते हैं। राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कम से कम एक महामंत्री और एक उपाध्यक्ष का पद पंजाबी समाज को मिलना चाहिए। आशीष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यालय, कार्यकारिणी, कार्यकर्ता और कार्यक्रम इन चार प्रमुख स्तंभों पर प्रभावी ढंग से कार्य करना होगा।

बैठक में निशांत परुथी, राकेश पाहवा, विक्की चावला, गुलशन सचदेवा, सनी चोपड़ा, तिलक नारंग, अजय शेट्टी, डॉ. प्रवीण चोपड़ा, अमनप्रीत सिंह, भावेश मेहता, प्रवीण सरीन और भूपेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed