फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Political News

भाजपा में महानगर अध्यक्ष पर बढ़ी रार

Mon, 28 Dec 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 28 Dec 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
Meerut Political News

महानगर अध्यक्ष पद पर रार बढ़ना तय हो चुका है। तमाम कोशिशों के बावजूद अध्यक्ष पद पर किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी और चार लोगों ने पर्चे दाखिल कर दिए। जिनमें क्षेत्रीय मंत्री कमलदत्त शर्मा का पर्चा रद कर दिया गया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष खेमे से दाखिल हुए दो प्रत्याशियों के नाम पर 20 में से 12 सदस्यों ने चुनाव अधिकारी को समर्थन पत्र देकर सभी को चौंका दिया है।

विज्ञापन


भाजपा में इस समय संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। मंडल अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है और महानगर अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। महानगर अध्यक्ष चुनाव के लिए तीनों विधायक, सांसद और विधानसभा चुनाव की दावेदारी में लगे नेता अपने चहेते को आगे लाने की होड़ में जुटे हैं।
विज्ञापन


रविवार सुबह से ही खेमाबंदी साफ नजर आने लगी थी। महानगर कार्यालय में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होनी थी, लेकिन कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल गुट जहां अलग बैठक कर रहा था तो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी गुट अलग बैठक कर रहा था। दोनों गुटों के बीच भी आम सहमति नहीं बनी और दोपहर में नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। नामांकन दाखिल करने में वर्तमान महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, सतीश गर्ग, करुणेश नंदन गर्ग और क्षेत्रीय मंत्री कमलदत्त शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल दत्त का पर्चा निरस्त
नामांकन पत्रों की जांच से पहले ही पल्लवपुरम मंडल के जिला प्रतिनिधि संजय गुप्ता ने आपत्ति लगाते हुए कहा कि कमलदत्त शर्मा के प्रस्ताव में उनके जो हस्ताक्षर हैं, वह फर्जी हैं। संजय गुप्ता ने कहा कि उन्होंने कोई हस्ताक्षर नहीं किए हैं। जिसके चलते कमलदत्त शर्मा का पर्चा खारिज कर दिया गया। इस मामले में कमल दत्त शर्मा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि संजय गुप्ता ने किस दबाव में अपने हस्ताक्षर फर्जी बताये हैं। लेकिन यह सच है कि प्रस्तावक पर हस्ताक्षर संजय गुप्ता ने ही किए थे।

प्रदेश अध्यक्ष खेमे ने चली चाल
महानगर अध्यक्ष के लिए प्रदेश अध्यक्ष खेमे ने खुलकर दांव चला है। मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों के चुनाव में शांत नजर आए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने महानगर अध्यक्ष चुनाव में खुलकर अपने पत्तों का प्रयोग किया। उनकी रणनीति के सामने अब तक मजबूती से आगे बढ़ रहे कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल बौने सिद्ध हुए।


एक तरफ उन्होंने जहां वर्तमान महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज का पर्चा दाखिल कराया, वहीं सतीश गर्ग का भी पर्चा भरवा दिया। यही नहीं शाम तक उन्होंने फूलबाग, नगर मंडल, माधवपुरम, जागृति विहार, शास्त्रीनगर और ब्रह्मपुरी मंडलों के अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर युक्त समर्थन पत्र भी जारी करा दिया। जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि एक तिहाई बहुमत के साथ ये सभी लोग सुरेश जैन रितुराज या सतीश चंद गर्ग में से किसी एक के नाम पर महानगर अध्यक्ष के लिए सहमत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed