UP: सरधना में दो समुदाय के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद तनाव, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, ये थी विवाद की वजह
Meerut News : दो समुदाय के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुए पुलिस ने शुक्रवार सुबह फ्लैग मार्च निकाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में सरधना क्षेत्र में सरधना-बिनौली मार्ग स्थित होटल पर खाना खाने आए दो सम्प्रदायों के युवकों के बीच हुए संघर्ष के बाद पुलिस ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस ने एहतियातन नगर में फ्लैग मार्च निकाला और नगर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
दरअसल, गुरुवार देर रात नगर के सरधना-बिनौली मार्ग पर स्थित होटल अलकरीम पर अक्खेपुर गांव से ठाकुर बिरादरी के आधा दर्जन युवक कार में सवार होकर खाना खाने आए थे। वहीं, नगर के नंगला रोड निवासी मुस्लिम समुदाय के दर्जनभर युवक होटल में खाना खा रहे थे।
आरोप है कि अक्खेपुर निवासी युवकों की कार खड़ी करते समय युवकों की बुलेट बाइक से टकरा गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। घटना के बाद अक्खेपुर निवासी युवक अपनी कार में सवार होकर जान बचाकर भागने लगे।
यह भी पढ़ें: PHOTOS : अर्जेंटीना से हस्तिनापुर पहुंचा पर्यटक सैलानियों का ग्रुप, इतिहास जानकर बोले- इंडिया इज द ग्रेट
आरोप है कि मुस्लिम युवकों ने हमला करने की नियत से कार का बुलेट से पीछा करना शुरू कर दिया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुकिस भी आरोपियों को रोकने के लिए दौड़ पड़ी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर दोनों पक्षों के लोगों को थाने के आगे रोक लिया।
यह भी पढ़ें: दुल्हन के दरवाजे पर हो रहा था डांस: अचानक मातम में बदली शादी की खुशियां, दूल्हे के भाई समेत तीन की मौत
इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के दर्जनभर युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो दर्जन से अधिक युवकों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, शुक्रवार को पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए नगर में फ्लैग मार्च किया।