फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police sent three accused who fired openly in Pallavpuram to jail

Meerut: पल्लवपुरम में खुलेआम गोलियां बरसाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा,

Sat, 29 Jun 2024 05:33 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Jun 2024 05:33 PM IST
सार

मेरठ पुलिस ने पल्लवपुरम में दो दिन पहले हुई फायरिंग के मामले में उल्देपुर चौराहे से तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

विस्तार

पल्लवपुरम पुलिस ने पल्लवपुरम फेज वन कस्बे की डबल स्टोरी में दो दिन पहले हुई फायरिंग के मामले में उल्देपुर चौराहे से तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए।  

विज्ञापन


बीती 27 जून को दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने पल्लवपुरम फेज वन की डबल स्टोरी में फायरिंग की थी। फायरिंग से डबल स्टोरी में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों में दुबक गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली तो पता चला कि डबल स्टोरी निवासी अनिकेत का कुछ दिन पहले अनुभव व शिवम के साथ झगड़ा हुआ था और अनुभव उसे धमकी दे रहा था।

विज्ञापन

अनिकेत ने इस मामले में खेड़ी गांव निवासी शिवम को नामजद करते हुए मकदमा दर्ज कराया था। शनिवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डबल स्टोरी में फायरिंग करने वाले आरोपी उल्देपुर चौराहे के पास खड़े है, जिस पर पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की और उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम खेड़ी निवासी शिवम, अख्तियारपुर निवासी अनुभव उर्फ अन्नू सिवाच, गली नंबर पांच देंदा मॉडल टाउन कॉलोनी मोहम्मदपुर थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद निवासी गुलशन बताया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया गया है, दो आरोपी अभी फरार है। उनकी तलाश में दबिश दी जा ही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed