{"_id":"63d4f92ee9694b082e7b18f0","slug":"meerut-police-raid-in-a-shop-and-fake-goods-recovered-of-50-lakhs-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस ने मारा छापा, 50 लाख का नकली सामान बरामद, ब्रांडेड कंपनी लैक्मे के नाम पर बेचता था प्रोडेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस ने मारा छापा, 50 लाख का नकली सामान बरामद, ब्रांडेड कंपनी लैक्मे के नाम पर बेचता था प्रोडेक्ट
Sat, 28 Jan 2023 04:00 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 28 Jan 2023 04:00 PM IST
सार
Meerut News : पुलिस ने शनिवार को एक दुकान पर छापा मारा। पुलिस ने दुकान से 50 लाख रुपये का नकली सामान बरामद किया है। आरोपी दुकानदार ब्रांडेड कंपनी लैक्मे के नाम पर प्रोडेक्ट बेचता था।
विज्ञापन
नकली सामान बरामद।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में पुलिस ने शनिवार को एक दुकान में छापा मारकर बड़ा खुलासा किया है। छापामारी के दौरान पता चला कि हापुड़ अड्डा स्थित भगत सिंह मार्केट में एक दुकान वाला महिलाओं के मेकअप का सामान ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बेचता है। पुलिस ने मौके से करीब 50 लाख रुपये कीमत का नकली प्रोडक्ट बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि लैक्मे कंपनी का प्रोडक्ट के नाम पर नकली सामान की बिक्री हो रही थी। पुलिस को हिंदुस्तान लीवर लीगल एडवाइजर ने शिकायत की थी। जिसके बाद छापामारी की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिजनौर: घर से बुलाकर ले गए दोस्त, फिर धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान हालत में मिली युवक की लाश
विज्ञापन
पुलिस और लीगल एडवाइजर की टीम जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। नकली प्रोडक्ट बेचने वाले दुकानदार रूपम को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, लूटपाट कर फरार, पढ़ें पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें