{"_id":"5df2a8f08ebc3e8818227d75","slug":"meerut-police-number-one-in-state-in-public-hearing-meerut-news-mrt4584573178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सुनवाई में मेरठ पुलिस प्रदेश में नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सुनवाई में मेरठ पुलिस प्रदेश में नंबर वन
विज्ञापन

मेरठ। जन सुनवाई में यूपी में मेरठ पुलिस नंबर वन आई है। नवंबर माह में प्राप्त हुई 1485 शिकायतों को पुलिस ने समय पर निस्तारित किया। अधिकारियों का दावा है कि पिछले करीब दो साल में मेरठ पुलिस 21वीं बार प्रदेश में सबसे पहले स्थान पर रही है।
एसपी लाइन संजीव बाजपेई के अनुसार, शासन ने आईजीआरएस की नवंबर माह की रैंकिंग बृहस्पतिवार को जारी कर दी। इसमें मेरठ पुलिस को 90 में से 90 अंक प्राप्त हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मेरठ पुलिस को 922 शिकायतें पीएम और सीएम पोर्टल से ऑनलाइन प्राप्त हुईं। इनका समय पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा 563 शिकायतें डीजीपी, एडीजी, डीएम, एसएसपी कार्यालय आदि स्थानों से मेरठ पुलिस के पास पहुंची। रिपोर्ट में दावा किया गया कि मेरठ पुलिस ने नवंबर माह में प्राप्त हुईं सभी 1485 शिकायतों का निस्तारण कर दिया। इसके अलावा 745 ऐसी शिकायतों का निस्तारण किया, जिसमें लोगों ने खुद एसएसपी के समक्ष पेश होकर अपना प्रार्थना पत्र दिया था।