फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Accused of molesting a girl roaming in a police vehicle, making a reel and making it viral

Meerut: पुलिस की गाड़ी में घूम रहे किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी, रील बनाकर कर रहे वायरल, देखें वीडियो

Tue, 15 Oct 2024 10:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 15 Oct 2024 10:39 PM IST
सार

किठौर के एक गांव का परिवार एसएसपी दफ्तर पहुंचा। एसपी देहात को बताया कि गांव के ही आरोपियों ने उनकी 15 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ की और घर में खींच लिया था। 

विज्ञापन
Meerut: Accused of molesting a girl roaming in a police vehicle, making a reel and making it viral
पुलिस की गाड़ी में घूम रहे आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किठौर थाने का वाहन चलाकर नाबालिग से छेड़छाड़ और परिवार पर जानलेवा हमले के केस में आरोपी रौब गालिब कर रहा है। रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने थाना पुलिस पर उनकी तहरीर बदलवाने व आरोपियों की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

 

किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला परिवार मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचा। एसपी देहात को बताया कि 13 अक्तूबर को गांव के ही कुछ आरोपियों ने उनकी 15 वर्षीय बेटी से रास्ते में छेड़छाड़ की और घर में खींच लिया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से घर पर हमला किया। पीड़िता और उसके ताऊ को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सीसीटीवी फुटेज एसपी देहात को सौंपते हुए पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने उनके द्वारा दी गई तहरीर को बदलकर मारपीट आदि की हल्की धाराओं में कार्रवाई की है। अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर ली है। आरोपी अलीम थाने का वाहन कस्बे में चलाकर रील बनाकर वायरल कर रहा है। एसपी देहात डा. राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed