UP: सपा विधायक रफीक अंसारी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, हाईकोर्ट ने DGP को दिए ये आदेश, पढ़िए आखिर मामला क्या?
Meerut News : इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद मेरठ पुलिस सपा विधायक रफीक अंसारी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। जानिए आखिर मामला क्या है।
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट से गैर जमानती वारंट के मामले में मेरठ पुलिस ने सपा विधायक रफीक अंसारी की तलाश में कई जगह दबिश दी। बताया जा रहा है कि विधायक भूमिगत हो गए हैं। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि टीमें लगी हुई हैं। जल्द सफलता मिल जाएगी।
वर्ष 1995 में 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें 22 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र प्रस्तुत किया था। सपा विधायक रफीक अंसारी भी आरोपी थे। संबंधित अदालत ने वर्ष 1997 में इस पर संज्ञान लिया था।
इसके बाद से ही सपा विधायक के गैर जमानती वारंट जारी हुए और वह लगातार अदालत से गैर हाजिर चल रहे थे। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डीजीपी को सपा विधायक को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किए जाने के आदेश दिए थे।
यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ सिविल लाइन के नेतृत्व में एक टीम गठित की है। बृहस्पतिवार को टीम ने दबिश दी लेकिन विधायक पहले ही भूमिगत हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: फांसी की सजा: हत्यारे ने किए थे चार कत्ल... गुरु के रिश्ते को किया था तार-तार, पढ़िए अजय हत्याकांड का हर अपडेट