फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police is changing , hearing of complaints intensified in the police station,corrupt ent incharge are leaving the chair

खौफ या बदलाव : मेरठ में कप्तान के तेवर देख मठाधीश थानेदारों ने छोड़ी कुर्सी, थानों में तेज हुई शिकायतों की सुनवाई

Tue, 06 Jul 2021 10:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Jul 2021 10:58 AM IST
सार

कप्तान के तेवर देखकर थानों का माहौल बदलता दिख रहा है। कुछ थानेदारों को यह रास नहीं आ रहा। सालों से थानों में थानेदार खुद ही कुर्सी छोड़कर जा रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut police is changing , hearing of complaints intensified in the police station,corrupt ent incharge are leaving the chair
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस कप्तान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला क्या बोला कि 18 दिन में मेरठ की पुलिसिंग बदलती नजर आ रही है। कप्तान के तेवर देखकर वर्षों से जमे थानेदार खुद कुर्सी छोड़कर जा रहे हैं। सवाल है कि क्या इंस्पेक्टरों को ईमानदारी से थाना चलाना स्वीकार नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच या अन्य विभाग में तैनात दरोगा और इंस्पेक्टरों की सूची मांगी है, जिन्हें थानों की कमान देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भ्रष्टाचार पर लगाम और धरातल पर पुलिसिंग करने पर जोर दिया है। पीली और लाल पर्ची शिकायत पत्र की जांच के साथ भेजकर एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश दिए हैं। थानों के बाहर रिश्वत लेने वालों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है।
विज्ञापन


कप्तान के तेवर देखकर थानों का माहौल बदलता दिख रहा है। कुछ थानेदारों को यह रास नहीं आ रहा। सालों से थानों में थानेदार खुद ही कुर्सी छोड़कर जा रहे हैं। कुछ थानेदारों का कई माह पहले ही दूसरे जनपद में स्थानांतरण हो गया था, लेकिन कुर्सी का मोह और अपने-अपने आकाओं के चलते वह थानों में जमे थे। इसको लेकर पुलिस महकमे में अलग-अलग चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानों में हो रही सुनवाई
एसएसपी ऑफिस में रोजाना करीब 300 से 400 शिकायतें रोजाना आ रही हैं। शिकायत सुनने वाले एसपी क्राइम राम अर्ज का कहना है कि इक्का-दुक्का लोगों को छोड़कर कोई यह बात नहीं कहता है कि थानों में सुनवाई नहीं हो रही। कई शिकायतकर्ता तो सीधे ही एसएसपी ऑफिस में आ रहे हैं। एसएसपी द्वारा पीली और लाल पर्ची का रिजल्ट भी थानों में देखने को मिल रहा है। फरियादियों की शिकायत पर तुरंत निस्तारण हो रहा है।
 
ये हुए मेरठ से रिलीव
इंस्पेक्टर कोतवाली आशुतोष कुमार, इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल, एसओ मुंडाली रवि चंद्रवाल, एसएसपी पीआरओ दिनेश चंद, सर्विलांस प्रभारी मनोज दीक्षित सहित कई पुलिस वाले मेरठ से रिलीव हो गए। वहीं, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री समेत कई दरोगा और इंस्पेक्टर का ट्रांसफर हो चुका है। हालांकि कई दरोगा और इंस्पेक्टर के ट्रांसफर पहले हो चुके थे, लेकिन वह अधिकारियों के बार बार नोटिस भेजने के बाद भी रिलीव नहीं हो रहे थे।
 
भ्रष्टाचार नहीं होगा, ईमानदारी से काम कराया जाएगा। जो थानेदार रिलीव करके गए है, उन थानों में जल्द ही थानेदारों की नियुक्ति होगी। अंडर ट्रांसफर दरोगा या इंस्पेक्टर को तुरंत रिलीव किया जा रहा है। इंस्पेक्टर जिले में बहुत है, बेहतर पुलिसिंग होगी। -प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed