फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, police inspector send to jail of milkman in uttar pradesh

चार्ज संभालते ही सुर्खियों में आए इंस्पेक्टर, दूधिया को हवालात में डाला, थाने में जमकर हंगामा

Wed, 14 Nov 2018 01:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 14 Nov 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
Meerut, police inspector send to jail of milkman in uttar pradesh
दूध

करीब 15 साल से थाने के क्वार्टरों में दूध सप्लाई करते आ रहे दूधिया को इंस्पेक्टर ने हवालात में डाल दिया। इसको लेकर थाने में हंगामा हो गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि दूधिया दूध में पानी मिलाता था। दूध की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। इंस्पेक्टर ने खाद्य निरीक्षक को थाने बुलाकर दूध का सैंपल भी भरवा दिया। वहीं, चर्चा है कि दूधिया का लेनदेन को लेकर एक पुलिसकर्मी से विवाद हुआ था। सबक सिखाने के लिए यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


दूध विक्रेता धर्मपाल प्रजापति निवासी गांव खिर्वा नौवाबाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले 15 साल में कभी किसी पुलिसकर्मी या थाना प्रभारी ने उसके दूध की कोई शिकायत नहीं की। लेकिन मंगलवार को जैसे ही वह दूध लेकर थाने पहुंचा तो इंस्पेक्टर ने उस पर दूध में पानी मिलाने का आरोप लगाकर फटकार दिया। उसके बाद खाद्य निरीक्षक को बुलाकर दूध के सैंपल भरवाए और डांट फटकार कर सीधे हवालात में डाल दिया। मामले की जानकारी पर मीडियाकर्मी थाने पहुंचे तो हंगामा 
विज्ञापन

बढ़ता देख इंस्पेक्टर ने दूधिया को हवालात से निकलवाकर हिदायत देकर छोड़ दिया। 

मुझे हवालात में क्यों डाला
अगर दूध में मिलावट थी तो इंस्पेक्टर सैंपल भरवाते। रिपोर्ट आने पर जो चाहे कार्रवाई करते। इंस्पेक्टर ने दो दिन पूर्व ही थाने का चार्ज संभाला है। ऐसी क्या गलती हुई कि सीधे हवालात में ही डाल दिया। मेरे साथ गलत हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनी कार्रवाई होगी
दूध की गुणवत्ता सही नहीं। दूध में मिलावट है। दूध अच्छा नहीं लगा इसलिए खाद्य निरीक्षक को बुलाकर सैंपल भरवाया। यदि सैंपल रिपोर्ट फेल आई तो दूधिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी। -एपी मिश्रा, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा 

मैं खुद जांच करूंगा
इंस्पेक्टर को कोई शिकायत थी तो दूध के सैंपल भरवाते। मामला संज्ञान में है। मैं खुद इसकी जांच करूंगा। अगर दूधिया को हवालात में बंद करने की बात सही निकली तो इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed