फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: police implicated taskara In the St. Joseph student firing case

Meerut: सेंट जोसेफ में फायरिंग मामले में पुलिस ने डाला तस्करा, छात्रों के दो गुटों में हुई थी मारपीट

Mon, 23 Jan 2023 12:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 23 Jan 2023 12:01 PM IST
सार

मेरठ के सेंट जोसेफ में फायरिंग मामले में पुलिस ने छात्रों के खिलाफ थाने में तस्करा भी डाला है। शनिवार को काॅलेज के बाहर छात्र गुटों के बीच मारपीट हो गई थी। हालांकि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

विज्ञापन
Meerut: police implicated taskara In the St. Joseph student firing case
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सेंट जोसेफ इंटर कालेज में छात्र गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। पुलिस ने छात्रों के खिलाफ थाने में तस्करा भी डाला है। साथ ही दोबारा इस तरह की घटना नहीं करने की हिदायत भी दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सोमवार को कालेज प्रशासन से बातचीत की जाएगी, ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो।

विज्ञापन


शनिवार को काॅलेज के बाहर छात्र गुटों के बीच मारपीट हो गई थी। इसके बाद एक छात्र पर 20 बाहरी युवकों को बुलाकर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप था। काफी देर तक हंगामा चला था। स्कूल प्रशासन भी इस घटना को नहीं रोक पाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: दबिश के लिए गई पुलिस टीम पर हमला, छह दुकानों में लगी भीषण आग, काबू पाने में लगे कई घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया। वहीं, लालकुर्ती पुलिस ने तस्करा डाला है। एसओ लालकुर्ती नरेश कुमार का कहना है कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


स्कूल प्रशासन की लापरवाही से हुई घटना
सेंट जोसेफ कॉलेज के अन्दर 15 दिनों से छात्र गुटों के बीच गुस्सा पनप रहा था। इसकी शिकायत अध्यापकों तक भी पहुंच गई थी, लेकिन स्कूल प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। छात्र गुटों के बीच रंजिश पनपती रही और यही वजह रही कि यहां खुलेआम गोलियां चल गई। पुलिस का मानना है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही की वजह से बड़ी घटना होने से बच गई।

दोनों पक्षों के परिजनों ने पुलिस के सामने छात्रों की गलती स्वीकार की। इसके बाद लिखित में समझौता दे दिया गया है। किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। - विवेक यादव, एएसपी, कैंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed