फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: कमिश्नरी कार्यालय में धरने पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान, युवक ने दी पलायन की चेतावनी

Mon, 23 Jan 2023 07:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 23 Jan 2023 07:13 PM IST
खास बातें

मेरठ में रविवार देर रात लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में दबिश के लिए गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। कई पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं मलियाना में छह दुकानों में अचानक आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Meerut News Live: attack on police team, read Meerut and West up latest news hindi
सपा विधायक अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:00 PM, 23-Jan-2023
मादक पदार्थ की बरादमगी पर दोषी को तीन साल की सजा, जुर्माना

मुजफ्फरनगर में अपर सत्र न्यायालय कोर्ट नंबर-7 के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने मादक पदार्थ के मामले में दोषी को तीन साल की सजा और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विशेष लोक अभियोजक प्रदीप कुमार ने बताया कि 15 जनवरी वर्ष 2020 में शहर के एटूजेड रोड किदवई नगर निवासी मुजम्मिल के पास से कोतवाली पुलिस ने 2.200 किलो डोडा बरामद किया था। पुलिस ने तफ्तीश के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।

वहीं अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद मुजम्मिल को स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम में कारित अपराध का दोषी करार देते हुए तीन साल का कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
06:28 PM, 23-Jan-2023
मंगलवार को काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे अधिवक्ता

मुजफ्फरनगर में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता काली पट्टी बांधकर न्यायिक कार्य करेंगे। अध्यक्ष अनिल जिंदल एवं महासचिव जितेंद्र कुमार ने बताया बार काउंसिल के निर्णय के अनुपालन में अधिवक्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के विरोध स्वरूप यह फैसला किया है। बार काउंसिल द्वारा अधिवक्ताओं का पांच लाख का फ्री चिकित्सा बीमा कराने, कल्याण निधि के लंबित मामलों का जल्द निस्तारण, 60 वर्ष से अधिक के अधिवक्ताओं के लिए पेंशन लागू करने और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को विरोध करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
02:46 PM, 23-Jan-2023

हस्तिनापुर में भद्रकाली मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

भद्रकाली मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर में आस्था के चलते भद्रकाली मंदिर पर माघ महीने के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने दूध-दही के व्यंजनों से माता को प्रसाद चढ़ाया और धर्म लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए। वहीं माता के दर्शन करने के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु भारी भीड़ और विषम परिस्थितियों से होकर गुजरे। इस बीच कई श्रद्धालु बेहोश होकर भी भीड़ में गिर पड़े, हालांकि उन्हें मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने सुरक्षित स्थान पर बैठाया।
01:35 PM, 23-Jan-2023
बिजनौर के नूरपुर थानाक्षेत्र में रविवार की देर शाम मुरादाबाद रोड पर एक सांड ने बाइक पर सवार वृद्ध को उठाकर सड़क पर पटक दिया। सिर में चोट लगने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा वृद्ध का पौत्र हमले में बाल-बाल बच गया।

मूल रूप से ग्राम पुरैना अब्दुल रहमानपुर निवासी रघुवीर सिंह परिवार सहित नूरपुर के मोहल्ला शाहीदनगर में रहते हैं। रविवार को वह अपने पौत्र मनीष के साथ मुरादाबाद जनपद के कांठ में अपनी धेवती की गोद भराई में शामिल होने गए थे। वहां से वापस लौटते हुए ग्राम हंसुपुरा के पास सड़क पर टहल रहे आवारा गोवंश को देखकर मनीष ने बाइक रोक ली। इस दौरान वहां मौजूद एक सांड ने उनकी बाइक पर हमला बोल दिया। सांड ने रघुवीर सिंह को उठाकर सड़क पर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से रघुवीर (70) की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। ग्रामीणों के अनुसार छुट्टा सांड हिंसक हो चुके हैं और आए दिन हमला करते रहते हैं। रघुवीर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
01:27 PM, 23-Jan-2023
बिटौड़े में रखकर जलाया शव - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद के तीतरों थानाक्षेत्र में गांव खडलाना में बिजलीघर के निकट श्मशान घाट के पास रखे उपलो के बिटोडे मे अज्ञात शव जलता हुआ मिला। शव पूरी तरह से जल चुका है। मौके पर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ ग्रामीणों की भीड़ मौजूद है।

पुलिस अभी इस बात का पता लगाने मे जुटी है कि यह जला हुआ शव गांव का ही है या किसी को बाहर से लाकर यहां जलाया गया है। घटना देर रात की मानी जा रही है, कोतवाली प्रभारी के अनुसार जले शव की जांच के लिए विशेषज्ञों और पुलिस के उच्च अधिकारियों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है।
12:50 PM, 23-Jan-2023
मेरठ के फलावदा में राशन डीलर द्वारा उपभोक्ताओं को पूरा राशन नहीं देने पर उपभोक्ताओं को जागरूक करना कस्बे के मोहित को भारी पड़ गया। डीलर की थाने पर शिकायत करने पर मोहित के परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। मोहित ने परिवार का जान का खतरा बताते हुए मकान बेचकर पलायन कर प्रदेश छोडकर जाने के पोस्टर चस्पा कर दिए। मोहित ने मुख्यमंत्री से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:49 PM, 23-Jan-2023

Baghpat: असामाजिक तत्वों ने चंदायन मंदिर में आग लगाई

बिनौली चंदायन के प्राचीन सिद्ध शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी। मंदिर के पुजारी की सूचना पर यूपी 112 के पुलिसकर्मियों व फायरबिग्रेड ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने आगजनी की घटना पर आक्रोश जताते हुए अज्ञात में तहरीर दी है।  

पढ़ें पूरी खबर: Baghpat: असामाजिक तत्वों ने चंदायन मंदिर में लगाई आग, ग्रामीणों में आक्रोश
12:08 PM, 23-Jan-2023

कमिश्नरी कार्यालय के अंदर धरने पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान

सपा विधायक अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरधना विधानसभा से सपा विधायक अतुल प्रधान सोमवार को कमिश्नर कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। सरधना के कुछ लोगों की समस्याओं को लेकर अतुल प्रधान कमिश्नर से समय लेकर मिलने के लिए आए थे। उनका कहना है कि उन्हें प्रोटोकॉल न देते हुए समस्या पर गंभीरता नहीं जताई, जिसके बाद उन्हें धरने पर बैठना पड़ा। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष की जानकारी में भी मामला संज्ञान में लाने की बात कही है। 
12:06 PM, 23-Jan-2023
सुभाष जयंती पर बनाई मानव श्रृंखला, सड़क सुरक्षा का लिया संकल्प - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद में सुभाष चंद्र बोस जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। एमडीएस इंटर कॉलेज में मानव श्रृंखला के माध्यम से नेता जी को नमन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर स्थित सुभाष वाटिका पर नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी राष्ट्र सेवा को नमन किया गया।

 सुभाष चंद जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई एमडीएस इंटर कॉलेज में तहसीलदार कमलेश कुमार, बीडीओ ज्योति चौधरी,नायब तहसीलदार  सार्थक चावला, प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को मानव श्रृंखला से पूर्व सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प दिलाया।

प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के सहयोग से मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला के माध्यम से राष्ट्र सेवा सुरक्षा संबंधित दायित्व के  निष्ठा के साथ निर्वाह का  विद्यार्थियों ने संकल्प लिया। मानव श्रृंखला में एमडीएस इंटर कॉलेज, एमडीकेला, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजा चरण सिंह इंटर कॉलेज, एमजीएम इंटर कॉलेज, मोहम्मद अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

उधर सुभाष जयंती पर लाला मग्घूशरण सरस्वती शिशु मंदिर परिसर स्थित सुभाष वाटिका पर स्वतंत्र सुभाष संघ के अध्यक्ष प्रदीप डेजी ,प्रधानाचार्य अशोक कुमार,विक्रम सिंह के नेतृत्व में संघ द्वारा स्थापित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। नन्हे बालक कान्हा डेजी ने कदम-कदम बढ़ाए जा..,राष्ट्रभक्ति कविता सुनाई।
11:45 AM, 23-Jan-2023

दूसरी शादी करने पहुंचा युवक, पत्नी ने किया हंगामा

शामली जनपद में पहली पत्नी के रहते हुए युवक दूसरी शादी करने के लिए क्षेत्र के ग्राम हिंड में पहुंच गया। युवक की पहली पत्नी व उसके परिजनों ने वहां पहुंचकर हंगामा किया। मुस्कान पुत्री जाहिद निवासी पिलोखड़ी मेरठ की शादी तीन वर्ष पूर्व नौबहार पुत्र तहसीन गांव सिसौला थाना जानी मेरठ के साथ हुई थी। मुस्कान ने बताया कि उसके एक वर्ष का बेटा भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही नौबहार व उसके परिजन उसके साथ मारपीट करते थे। कुछ दिन पहले घर से निकाल दिया था। इसके चलते ससुराल वालों के विरुद्ध मुकदमा दायर किया है। मुस्कान के परिजनों ने आरोप लगाया कि नौबहार पहली पत्नी के रहते हुए थानाभवन के ग्राम हिंड में दूसरी शादी रचाने पहुंच गया। जानकारी पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस दूल्हे व उसके पिता को पकड़कर थाने ले आई। खबर लिखे जाने तक गांव हिंड निवासी लड़की के पिता व दूसरी शादी करने आए परिजनों के साथ समझौते का प्रयास चल रहा था।  
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed