{"_id":"63ce2950ec7b036de83a276e","slug":"meerut-police-implicated-taskara-in-the-st-joseph-student-firing-case-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सेंट जोसेफ में फायरिंग मामले में पुलिस ने डाला तस्करा, छात्रों के दो गुटों में हुई थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सेंट जोसेफ में फायरिंग मामले में पुलिस ने डाला तस्करा, छात्रों के दो गुटों में हुई थी मारपीट
Mon, 23 Jan 2023 12:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 23 Jan 2023 12:01 PM IST
सार
मेरठ के सेंट जोसेफ में फायरिंग मामले में पुलिस ने छात्रों के खिलाफ थाने में तस्करा भी डाला है। शनिवार को काॅलेज के बाहर छात्र गुटों के बीच मारपीट हो गई थी। हालांकि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सेंट जोसेफ इंटर कालेज में छात्र गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। पुलिस ने छात्रों के खिलाफ थाने में तस्करा भी डाला है। साथ ही दोबारा इस तरह की घटना नहीं करने की हिदायत भी दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सोमवार को कालेज प्रशासन से बातचीत की जाएगी, ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो।
विज्ञापन
शनिवार को काॅलेज के बाहर छात्र गुटों के बीच मारपीट हो गई थी। इसके बाद एक छात्र पर 20 बाहरी युवकों को बुलाकर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप था। काफी देर तक हंगामा चला था। स्कूल प्रशासन भी इस घटना को नहीं रोक पाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: दबिश के लिए गई पुलिस टीम पर हमला, छह दुकानों में लगी भीषण आग, काबू पाने में लगे कई घंटे
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया। वहीं, लालकुर्ती पुलिस ने तस्करा डाला है। एसओ लालकुर्ती नरेश कुमार का कहना है कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
स्कूल प्रशासन की लापरवाही से हुई घटना
सेंट जोसेफ कॉलेज के अन्दर 15 दिनों से छात्र गुटों के बीच गुस्सा पनप रहा था। इसकी शिकायत अध्यापकों तक भी पहुंच गई थी, लेकिन स्कूल प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। छात्र गुटों के बीच रंजिश पनपती रही और यही वजह रही कि यहां खुलेआम गोलियां चल गई। पुलिस का मानना है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही की वजह से बड़ी घटना होने से बच गई।
दोनों पक्षों के परिजनों ने पुलिस के सामने छात्रों की गलती स्वीकार की। इसके बाद लिखित में समझौता दे दिया गया है। किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। - विवेक यादव, एएसपी, कैंट