फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police helped save life six years old child in Uttar Pradesh

यूपी: छह साल के कर्ण के लिए फरिश्ता बनी पुलिस, भावुक कर देगी ये कहानी

Fri, 07 Jun 2019 06:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Jun 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
Meerut police helped save life six years old child in Uttar Pradesh
भाई के साथ मेडिकल थाने पहुंची कर्ण की मां - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में छह साल के कर्ण के लिए मेडिकल पुलिस फरिश्ता बन गई। यह बच्चा पैर में चोट लगने से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। हालत भी ऐसी कि जरा सी देरी हो जाती तो उसका एक पैर काटना पड़ जाता। कर्ण के पिता को पत्नी से मारपीट के चलते पुलिस ने थाने में बैठा लिया था, लेकिन बच्चे की हालत देखते हुए पुलिस ने न सिर्फ उसके पति को छोड़ा, बल्कि बच्चे के लिए खून की व्यवस्था भी कराई।

विज्ञापन


हापुड़ के गढ़ थाना क्षेत्र के अटसेनी गांव निवासी चरण सिंह पेशे से मजदूर है। कुछ दिन पहले चरण के छह साल के बेटे कर्ण को जीने से गिरने पर चोट लग गई थी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर मासूम का इलाज नहीं हुआ तो एक पैर की स्थिति बिगड़ गई। परिजनों ने बच्चे को तीन दिन पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


बुधवार को बच्चे को खून की जरूरत थी, इसके लिए पिता चरण और मां कृष्णा ने खूब प्रयास किया, लेकिन कहीं ब्लड नहीं मिला। इस दौरान दंपती में कहासनी हो गई। जिसके बाद चरण ने पत्नी कृष्णा के साथ मेडिकल कॉलेज में ही मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस चरण को ले गई और थाने में बैठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं कृष्णा मेडिकल थाने पहुंची और इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्र के सामने हाथ जोड़कर बिलख पड़ी। पीड़िता ने कहा यदि उसके बच्चे को ब्लड नहीं मिला, तो उसके बच्चे का पैर भी काटना पड़ सकता है। इस पर मेडिकल इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्र ने फैंटम को मौके पर भेजा और घायल बच्चे की स्थिति की जानकारी ली। बाद में इंस्पेक्टर ने महिला कृष्णा की सुपुर्दगी में उसके पति चरण को थाने से छोड़ दिया। इंस्पेक्टर ने बच्चे के लिए ब्लड की भी व्यवस्था करवाई।

याद रहेगा अहसान
थाने में महिला कृष्णा ने इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों से कहा कि वह पुलिस का जिंदगी भर का अहसान नहीं भूलेगी। इस दौरान पुलिसकर्मियों से कहा कि किसी की जिंदगी बचाना या इलाज कराना पुलिस का कर्तव्य है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed