फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police have revealed of manager Arun murder case, marriage with Archna before six month ago

मैनेजर की हत्या: छह माह पहले हुई थी शादी, पत्नी ने नाटकीय अंदाज में कराया मर्डर, कोई भांप न पाया शातिर दिमाग

Fri, 29 Dec 2023 02:02 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Dec 2023 02:02 PM IST
सार

Meerut Murder Case : मेरठ के सरूरपुर में मीशो ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के मैनेजर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी ने ही नाटकीय अंदाज में यह वारदात कराई है। बताया गया कि छह महीने पहले ही अरुण की अर्चना से शादी हुई थी। 

विज्ञापन
Meerut police have revealed of manager Arun murder case, marriage with Archna before six month ago
अरुण के साथ अर्चना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को रजबहे की पटरी पर बाइक सवार बदमाशों ने बागपत ट्योढ़ी गांव निवासी अरुण प्रजापति (30) की गोलियां मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


बताया गया कि अरुण की पत्नी अर्चना ने नाटकीय अंदाज में लूट के विरोध में हत्या किए जाने की कहानी गढ़ दी। आधी रात को अरुण के परिजनों ने अर्चना और उसके प्रेमी सौरभ ठाकुर पर हत्या कराने की तहरीर दी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सौरभ को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

बागपत के बड़ौत के पास ट्योढ़ी गांव निवासी अरुण प्रजापति मीशो ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में मैनेजर थे। उनकी शादी छह माह पहले सरधना थाना क्षेत्र के गांव कुशावली की अर्चना पुत्री योंगेद्र से हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे अरुण पत्नी के साथ बाइक से सरधना दवाई लेने आए थे। इसके बाद वे ससुराल चले गए। शाम पांच बचे वह पत्नी के साथ ट्योढ़ी के लिए निकल गए। 

अर्चना के मुताबिक, करीब छह बजे धनवाली मंदिर रजबहा पटरी और मेरठ करनाल हाईवे के बीच पहुंचे तो बाइक पर आए दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने अरुण का मोबाइल छीनकर रजबहे में फेंक दिया। इसके बाद अर्चना का पर्स लूट लिया। अरुण ने विरोध किया तो बदमाशों ने सिर और सीने में गोलियां मार दीं।
 

विज्ञापन

पति की हत्या के बाद दिखावे के आंसू बहाती रही अर्चना
छह महीने पहले अरुण के साथ सात फेरे लेने वाली अर्चना ने हत्या के बाद पुलिस के सामने खूब दिखावे के आंसू बहाए। वह बार-बार यही कहती रही कि बदमाशों ने सुहाग उजाड़ दिया। कोई सोच भी नहीं सकता था कि अर्चना ऐसी घटना करा देगी। वारदात के बाद से लेकर रात को एक बजे तक अर्चना मेडिकल कॉलेज मोर्चरी पर मौजूद रही।

यह भी पढ़ें: Meerut: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर की मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैंगस्टर के मामले में चल रही थी फरार

अरुण के परिजन ने बताया कि अर्चना बीए फाइनल की छात्रा है। छह महीने पहले शादी हुई थी, उनको अंदाजा नहीं था कि उसका कहीं प्रेम संबंध होगा। लेकिन जैसा पुलिस अधिकारियों ने बताया तो जांच में सामने आया है कि पांच साल से उसका गांव के एक लड़के सौरभ ठाकुर से प्रेम संबंध था। पुलिस पूरी रिपोर्ट के मुताबिक जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप करने पर डबल मर्डर: प्रेमिका और फिर उसकी मां को मार डाला, वारदात का हुआ खुलासा, कांप उठा लोगों का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed