{"_id":"63ce9f3d376fc6652857498d","slug":"meerut-police-have-arrested-five-accused-and-revealed-big-secrets-in-investigation-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: दबोचे गए पांच शातिर बदमाश, मौज-मस्ती के लिए करते थे वारदात, पूछताछ में उगला पूरा सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दबोचे गए पांच शातिर बदमाश, मौज-मस्ती के लिए करते थे वारदात, पूछताछ में उगला पूरा सच
Mon, 23 Jan 2023 08:23 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 23 Jan 2023 08:23 PM IST
सार
Meerut News : पुलिस ने पांच शातिर बदमाशों को दबोचा है। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि मौज-मस्ती के लिए वारदात करते थे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में कोतवाली पुलिस ने पिछले दिनों क्षेत्र में हुई चोरी की दो सनसनीखेज घटनाओं का खुलासा करते हुए पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वह मौज-मस्ती के लिए चोरी किया करते थे।
विज्ञापन
सीओ कोतवाली अमित राय ने बताया कि पुलिस ने आसिफ पुत्र उस्मान, तौसीफ पुत्र जमशेद, अमजद पुत्र युसूफ, शहजाद पुत्र हसमुद्दीन और आमिर पुत्र मुस्तकीम को गिरफ्तार किया है। पांचों बदमाश सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से लगभग 18 हजार रुपये की नकदी, एक पीओएस मशीन और लोहे की रॉड बरामद की गई है।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने सत्यम पैलेस के निकट स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके को निशाना बनाकर हजारों की नकदी और पीओएस मशीन सहित शराब पर हाथ साफ किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: बिटौड़े में लाश जलती देख कांप उठे लोग, गांव में फैल गई सनसनी, शव की पहचान करने में जुटे अफसर
इसके अलावा बच्चा पार्क पर सेहरे की दुकान से दूल्हे की नोटों की माला भी चोरी की थी। बदमाशों ने बताया कि वह अपनी मौज-मस्ती के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। सीओ कोतवाली ने बताया कि सभी बदमाशों को जेल भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: UP: आदित्य राणा के सरेंडर की उड़ी अफवाह, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप, ढाई लाख का इनामी है कुख्यात