फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police freed the girl from the accused, was working for a year

बंधक बनाकर कराया जा रहा था बच्ची से ये काम, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई दर्दभरी दास्तां

Thu, 20 Sep 2018 06:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 20 Sep 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
Meerut police freed the girl from the accused, was working for a year
यूपी पुलिस

यूपी के मेरठ जिले में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक साल से एक घर में बच्ची से जबरन काम कराया जा रहा था। बुधवार को मुक्त होकर किसी तरह बच्ची एक युवक की मदद से थाने पहुंची। उसने बताया कि उससे घर में नौकरानी की तरह काम कराया जाता था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 11 वर्षीय बच्ची एक युवक को लिसाड़ी गेट के हरि के पुल पर रोते हुए मिली। युवक उसे थाने लेकर आ गया। बच्ची ने बताया कि दो साल पहले उसका एक रिश्तेदार उसे मेरठ लेकर आया था। जिसके बाद उसे एक घर में छोड़ दिया। बच्ची ने बताया कि लगभग एक साल से वह लिसाड़ी गेट के उस घर में काम कर रही है। बच्ची से घर का सारा काम करवाया जाता था, विरोध करने पर पीटा भी जाता। बुधवार दोपहर को किसी तरह बच्ची वहां से भाग निकली।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट रघुराज सिंह ने बताया कि बच्ची के कहने के अनुसार आरोपी से पूछताछ की गयी उसने बताया कि बच्ची का रिश्तेदार उसे उसके पास छोड़कर गया था, जिसे वो अपनी बेटी की तरह पालता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्ची के घर वालों को सूचना दे दी गयी है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed