फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter : four encounter within 24 hours, two accuced shot the police

Encounter : 24 घंटों के भीतर चार मुठभेड़, दो इनामी बदमाशों को मारी गोली

Fri, 12 Jan 2018 11:45 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 12 Jan 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
Encounter : four encounter within 24 hours, two accuced shot the police
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दूसरे दिन भी पुलिस और बदमाशों के बीच दो जगह मुठभेड़ हुईं। जिसमें एसटीएफ ने 50 हजार तो लिसाड़ी गेट पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को भी दो जगह मुठभेड़ हुईं थीं। गोली लगने के बाद सलमान और चांद को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


एसटीएफ सीओ बृजेश सिंह ने बताया है कि 50 हजार का इनामी सलमान उर्फ राजा निवासी इंचौली अपने साथी के साथ बाइक से परीक्षितगढ़ की तरफ जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ व मेडिकल थाना पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे काली नदी से अब्दुल्लापुर की तरफ खत्ता रोड पर सलमान को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर गोलियां चला दी। बदमाश की गोली एसटीएफ के सिपाही रकम सिंह के हाथ में लगी। जवाबी फायरिंग में सलमान के पैर में गोली लगी। उसका साथी फरार हो गया। सलमान से एक पिस्टल व बाइक बरामद हुई है। 
विज्ञापन


वहीं, रात नौ बजे दूसरी मुठभेड़ लिसाड़ीगेट क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास से सटी जामिया रेजीडेंसी के सामने हुई। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि लिसाड़ी गेट पुलिस ने चेकिंग के दौरान सेंट्रो कार को रोकने का प्रयास किया। कार में सवार तीन युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश फरमान पुत्र मेहरबान निवासी 60 फुटा रोड समर गार्डन के पैर में लगी। जबकि दो अन्य जंगल में फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : फिल्मी अंदाज में Live मुठभेड़, जांबाज अफसर ने बदमाश को मारी गोली, देखें तस्वीरें

फरमान ने कार से पुलिस पर चलाईं गोलियां 

Encounter : four encounter within 24 hours, two accuced shot the police
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

फरमान शातिर अपराधी है। वह अपने साथियों को लूटपाट कराने के लिए सड़क पर खड़ा करता था और कार में बैठा रहता था। विरोध होते ही कार से फरमान ताबड़तोड़ गोलियां चला देता था। बुधवार को भी फरमान ने कार से ही पुलिस टीम पर फायरिंग की थी।  

इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट राशिद अली के अनुसार शाम करीब आठ बजे वे पुलिस पुलिस टीम के साथ जामिया रेजीडेंसी के पास चेकिंग कर रहे थे। फतेहउल्लापुर रोड की ओर से एक सेट्रो तेजी से आ थी। रुकने का इशारा किया तो कार सवारों ने पुलिस पर फायर करते हुए कार तेज दौड़ा दी। पुलिस ने कार का पीछा शुरू कर दिया तो खुद को घिरता देख एक बदमाश कार से कूदकर फायर करता हुआ भाग गया। फरमान कार से ही पुलिस पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें एक गोली फरमान के बांये पैर में लग गई। 

इंस्पेक्टर के अनुसार पुलिस ने तीन गोलियां चलाई। दो गोलियां फरमान की सेंट्रो में लगी हैं। संभवत: एक गोली सेंट्रो की खिड़की से पार होती हुई फरमान के पैर में लगी है। बदमाशों की ओर से चार से पांच जबकि पुलिस की ओर से तीन फायर हुए। पुलिस ने एक तमंचा ओर दो कारतूस बरामद किए हैं। फरमान के पास हथियार था इसलिए पुलिस को आशंका थी कि कहीं उसके पास जाते ही वो फिर से फायर न कर दे। पुलिस ने कुछ इंतजार कर बाद में उसे दबोच लिया। 

मिस्त्री से बना बदमाश
कुख्यात सलमान उर्फ राजा का इतिहास काफी पुराना है। इंचौली स्थित पीर के पास रहने वाला सलमान इंचौली में बाइक मिस्त्री था। कुछ सालों बाद उसने चोरी और लूटपाट शुरू की थी। दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से वायरिंग चोरी की घटना को अंजाम दिया। उसे बाद मेरठ व आसपास के जिलों में लूटपाट की कई घटनाएं सलमान के नाम दर्ज हैं। पिछले साल भावनपुर क्षेत्र स्थित भारत गैस गोदाम इंचार्ज अनिल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने में सलमान का नाम उजागर हुआ है। पांच भाई बहनों में सलमान तीसरे नंबर पर है। चिनाई मिस्त्री का काम करने वाले बड़े भाई शकील की बुधवार को परीक्षितगढ़ बारात गई थी। जिसमें शामिल होने के लिए सलमान आया था। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पूर्व सलमान के पिता अब्दुल रसीद को पुलिस पूछताछ के लिए लेकर गई थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed