फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Police disclosed Meat Factory And Eight People Arrested

छापा लगा तो खुल गई पोल, पुलिस की आड़ में हो रहा था गोवंश कटान, चीन भेजा जाता था मीट

Tue, 16 Oct 2018 02:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 16 Oct 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
Meerut Police disclosed Meat Factory And Eight People Arrested
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ जनपद में चौकी के पास एसपी सिटी ने छापा मारकर मीट का अवैध गोदाम पकड़ा है। गोदाम मालिक समेत आठ आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। मौके से 50-55 क्विंटल मीट बरामद किया गया है। जांच में गोदाम का लाइसेंस नहीं मिला। मीट शहर में अवैध रूप से बेचने के साथ विदेश भी जा रहा था। पुलिस ने गोदाम सील कर दिया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी आशियाना कॉलोनी के बंद गोदाम में गोवंश का कटान किया जा रहा है। मौके पर छापा मारकर गोदाम मालिक इरफान, अकबर, इमरान, दानिश, साजिद, शरीफ और शहजाद को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


इस मामले में रशीदनगर के वसीम पुत्र ताहिर को भी नामजद किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। रिपोर्ट से वसीम का नाम निकलवाने के लिए एक नेता ने देररात तक थाने में डेरा डाले रखा। बाद में सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु चिकित्सकों ने मीट के सैंपल लिए हैं, जो जांच के लिए भेज दिए गए। बरामद मीट को पुलिस ने गोदाम के कर्मचारियों से ही गाड़ियों में भरवाया और उसे जेसीबी से मिट्टी में दबवा दिया।

वहीं आरोपी इमरान ने एसपी सिटी को बताया कि कई माह से वह गोदाम चला रहा था। इसमें करीब 15 मजदूर जुड़े हुए हैं। मृत जानवरों के अलावा अन्य स्थानों से मीट यहां लाया जाता था और उसके बाद पैकिंग कर शहर में होटल और लिसाड़ी गेट में ढाबों में भेजा जा रहा था। 

दावा : चीन में भी भेजा जाता था मीट
सीओ दिनेश शुक्ला के अनुसार आरोपियों ने बताया कि जब भी मीट 50 से 60 क्विंटल एकत्र हो जाता था और शहर में आपूर्ति नहीं की जाती थी तो पैकिंग करने के बाद यहां से मीट विदेश भेज दिया जाता था। सीओ के अनुसार आरोपियों ने मीट चीन को एक्सपोर्ट करने की बात कही है। उनके पास एक्सपोर्ट लाइसेंस नहीं मिला है।  

दरोगा जी और पुलिस को जाता है पैसा
पुलिस ने जब आरोपियों को जीप में बैठाया तो एक आरोपी ने पुलिस से कहा कि हमें थाने क्यों भेज रहे हो। यहां तो दरोगा जी और सिपाही भी आते हैं। यह सुनकर पुलिसकर्मी दंग रह गए। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों की भूमिका की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed