फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police did not respect Ambedkar statue, know reality

आंबेडकर की प्रतिमा का थाने में ये कैसा सम्मान, हकीकत जानकर चौंक जाएंगे आप

Thu, 28 Jun 2018 11:51 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 28 Jun 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
Meerut police did not respect Ambedkar statue, know reality
फाइल फोटो

एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं के सम्मान के लिए निर्देश दिए थे। सभी थानों से लेकर पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों के ऑफिसों में डॉ. आंबेडकर की तस्वीर भी लगी हुई है। लेकिन कंकरखेड़ा पुलिस ने सरकार के दावों को ही हवा में उड़ा दिया। थाने की छत पर एक कोने में बाबा साहब की प्रतिमा पड़ी हुई है।

विज्ञापन


मामला कंकरखेड़ा थाने का है। कंकरखेड़ा थाना दो मंजिला बना हुआ है। दो मंजिल भवन की छत पर एक कोने में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा एक कोने में पड़ी हुई है। जिसको लेकर दलित समाज के एक युवक ने इसकी शिकायत कंकरखेड़ा थाने में पहुंचकर पुलिस से की तो आरोप है कि पुलिस ने उस युवक को फटकारते हुए थाने से भगा दिया। उल्टे युवक को ही झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। अब थाने की छत पर प्रतिमा के फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगे हैं। 
विज्ञापन


यह मामला कंकरखेड़ा पुलिस उच्च अधिकारियों से छिपाने में लग गई। चौधरी चरण सिंह विवि के पूर्व छात्रसंघ महामंत्री डॉ. रवि प्रकाश ने इस मामले में एक पुलिस अधिकारी को भी पूरे मामले की जानकारी दी। रवि प्रकाश का आरोप है कि कंकरखेड़ा पुलिस ने प्रतिमा का अपमान किया है। शासनादेश के उल्लंघन के साथ सरकार की छवि का भी अपमान किया गया। इस मामले में जांच के बाद आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। बुधवार को इस मामले में दलित समाज के लोग भी एसएसपी से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर कहां से आई प्रतिमा

Meerut police did not respect Ambedkar statue, know reality
फाइल फोटो

थाने की छत पर प्रतिमा आखिर कहां से आई इस पर कंकरखेड़ा पुलिस भी चुप्पी साध गई। पहले चर्चा रही कि कहीं दो अप्रैल को शहर में हुए उपद्रव में तो कहीं प्रतिमा क्षतिग्रस्त नहीं हुई। लेकिन प्रतिमा का कुछ भाग ही क्षतिग्रस्त हुआ है। यह भी हो सकता है कि प्रतिमा को कहीं लगाए जाने के लिए लाया गया हो।
 
प्रतिमा कहां से लाई गई और उसे क्यों रखा गया। इस मामले में जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही उच्च अधिकारियों को मामला बता दिया जाएगा।- राजेश कुमार, एसपी देहात

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed