फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: police detained brother of youth accused of another community in case of missing girl

Meerut: 'युवती को बहला-फुसलाकर ले गया दूसरे समुदाय का युवक', हिरासत में आरोपी का भाई, पूछताछ में बताया ये सच

Sun, 13 Aug 2023 12:02 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 13 Aug 2023 12:02 AM IST
सार

Meerut News : युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने दूसरे समुदाय के आरोपी युवक के भाई को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ की है।

विज्ञापन
Meerut: police detained brother of youth accused of another community in case of missing girl
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में चार दिन पूर्व लापता हुई युवती के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के भाई को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि लापता हुई युवती के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का भी आरोप लगाया था। जांच में पुलिस ने पाया कि युवती एक दूसरे समुदाय के युवक के साथ संपर्क में थी।

विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती पिछले कई सालों से शहर के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में नर्स की नौकरी कर रही थी। लगभग चार दिन पूर्व युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में युवती की तलाश की थी। लेकिन युवती का सुराग नहीं लग सकता था। वहीं, युवती का नंबर भी बंद आ रहा था। परिजनों ने थाने पर युवती की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।

विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद से ही युवती की तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच पुलिस ने जांच में पाया कि युवती काफी समय से बिजनौर के एक दूसरे समुदाय के युवक के संपर्क में थी। जिसकी जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी। मामले की जानकारी होने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी के भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

आरोपी के भाई ने पुलिस को बताया कि उनके एक रिश्तेदार की तबीयत कई साल पूर्व खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदार को मेरठ के अस्पताल में भर्ती करा दिया था। यहीं पर उसके भाई की मुलाकात अस्पताल में काम करने वाली एक युवती से हो गई थी। जिसके बाद से दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वहीं, आरोपी युवक भी चार दिन से अपने घर से लापता है। आरोपी के भाई ने पुलिस को बताया कि उसे जानकारी नहीं है कि उसका भाई व युवती कहां है।

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि आरोपी के भाई को सिर्फ पूछताछ के लिए लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed