फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police councilor Uttam Saini caught after a car and scooty collision, commotion in the police statio

Meerut: कार-बाइक की टक्कर के बाद भाजपा पार्षद को उठाया, थाने में जमकर बवाल, हाथापाई, ये है पूरा मामला

Thu, 01 Jun 2023 01:51 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Jun 2023 01:51 AM IST
सार

Meerut News : कार-बाइक की टक्कर होने के बाद भाजपा पार्षद को पुलिस ने उठा लिया। वहीं, भाजपा नेताओं ने थाने में जमकर उत्पात मचाया।

विज्ञापन
Meerut: Police councilor Uttam Saini caught after a car and scooty collision, commotion in the police statio
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सीताराम हॉस्टल के पास कार और बाइक की टक्कर लगने के बाद मेडिकल थाने पहुंचे भाजपा पार्षद उत्तम सैनी की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पार्षद से अभद्रता करते हुए हाथापाई तक कर दी। जिसके बाद मुंशी के कक्ष में बैठाकर मोबाइल भी जब्त कर लिया। जैसे ही यह जानकारी भाजपा नेताओं तक पहुंची तो वह मेडिकल थाने पहुंच गए। मेडिकल थाने में घंटों तक हंगामा चलता रहा। विधायक अमित अग्रवाल और भाजपा के पदाधिकारी थाने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


भाजपा पार्षद उत्तम सैनी के परिचित स्पर्श निवासी फूलबाग कॉलोनी सीताराम पुलिया के पास से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान वैगनार कार में सवार दीपक निवासी जेलचुंगी अपने साथी के साथ जा रहे थे। कार और बाइक की टक्कर हो गई। जिसके बाद दीपक और स्पर्श के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान स्पर्श ने उत्तम सैनी को फोन करके जानकारी दी। उत्तम सैनी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


आरोप है कि भाजपाइयों ने कार सवारों के साथ मारपीट कर दी। यहां पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को लेकर मेडिकल थाने पहुंची। यहां पर उत्तम सैनी ने अपना परिचय देते हुए कार सवारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उत्तम सैनी ने जब जेल चुंगी चौकी इंचार्ज का नंबर मांगा तो नंबर भी देने से इंकार कर दिया और उनसे पुलिसकर्मियों ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि यहां एक पुलिसकर्मी ने उत्तम सैनी की गिरेबान पकड़ ली और यह कहते हुए धक्कामुक्की-हाथापाई करते हुए मुंशी के कक्ष में बैठा लिया। बताया गया कि यह वही पार्षद है, जिसने चौधरी चरण सिंह विवि के शपथ ग्रहण समारोह में पार्षदों के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जिस्मफरोशी का धंधा: होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, इस हालत में मिले प्रेमी जोड़े, देखिए मौके की तस्वीरें

इसकी जानकारी जैसे ही विधायक अमित अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और कमल दत्त शर्मा को हुई तो वे मेडिकल थाने पहुंच गए। यहां पर हंगामा करना शुरू कर दिया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने सीओ सिविल लाइन से कहा लगातार मेडिकल पुलिस जनप्रतिनिधियों से अभद्रता कर रही है। यह रवैया सही नहीं है। भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल दत्त शर्मा मेडिकल पुलिस पर भड़क गए और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। कमल दत्त ने सीओ सिविल लाइन से कहा कि मेडिकल पुलिस जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं कर रही है। पहले भी पार्षदों के साथ गलत रवैया अपनाया गया। मेडिकल पुलिस अपनी कार्यशैली में सुधार कर लें अन्यथा बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पवन चौधरी पार्षद, नितिन मित्तल, उज्जवल अरोड़ा आदि मौजूद रहें।

सचिन सिरोही के पक्ष में उतरे भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा
भाजपा नेताओं के साथ लगातार हो रहे अमानवीय व्यवहार को लेकर कमल दत्त शर्मा उतर आए है। उन्होंने सचिन सिरोही को जेल भेजने के मामले में कहा कि पुलिस का जो रवैया चल रहा है, वह गलत है। हम सचिन सिरोही के साथ खड़े है। उनको न्याय दिलाया जाएगा। इस मामले में अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: पहलवानों को सर्वखाप से आस, सवालों पर साधा मौन, चेहरे दिखे उदास, UWW ने हालात पर जताई चिंता

इन्होंने कहा...
जब कार और बाइक की टक्कर लगने के बाद मैं मौके पर पहुंचा, तो वहां पहले से ही मेडिकल पुलिस मौजूद थी। मैंने किसी प्रकार की कोई मारपीट नहीं की है। कीर्ति पैलेस चौकी इंचार्ज ने भी अभद्रता की है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। - उत्तम सैनी, भाजपा, पार्षद

आरोपी सिपाही और उसके दो साथियों को लाइन हाजिर या निलंबित किया जा सकता है। इसको लेकर विधायक अमित अग्रवाल और कमल दत्त शर्मा एवं भाजपा के अन्य पदाधिकारी थाने में बैठे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed