फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police arrested two accused, recovered

मेरठ पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, बरामद किया असलहा

Sun, 04 Jun 2017 04:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 04 Jun 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
Meerut police arrested two accused, recovered
मेरठ पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

मेरठ पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को दबोचा। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में असलहा बरामद किया।    

विज्ञापन


मेरठ के गंगानगर में एक माह पहले हुई सर्राफ व्यापारी के यहां डकैती की घटना का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लाखों का माल बरामद किया है। पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी मान सिंह चौहान और एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी उमेश पहलवान पुत्र जयपाल गुर्जर निवासी धनोटा थाना खरखौदा और गौरव पुत्र इंद्रपाल गांव छुर थाना सरधना के रहने वाले हैं। अभी चार आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन


एसपी क्राइम ने बताया कि उमेश पहलवान अक्टूबर 2012 में गढ़ रोड पर हुई 33 लाख की लूट की घटना में भी जेल जा चुका है इसी लूट की घटना में कोर्ट से उसे 10 साल की सजा भी हुई है जो इस समय जमानत पर बाहर चल रहा था। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उन्हें तेजगढ़ी और रिठानी में कपड़ा शोरूम में भी डकैती की घटना को अंजाम देना था। आरोपी उमेश ने पुलिस अफसरों के सामने ही अपने कपड़े उतारने की कोशिश की और अपने को निर्दोष बता कर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed