फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Players Showcase Their Prowess in Inter-Project Wrestling and Kabaddi

Meerut News: अंतर परियोजना कुश्ती-कबड्डी में मेरठ के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 08 Apr 2026 08:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Meerut Players Showcase Their Prowess in Inter-Project Wrestling and Kabaddi
पावर सेक्टर की 51वीं अंतर परियोजना कुश्ती व कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन करते ऊर्जा राज्य मंत्
- सीसीसएसयू के दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में शुरू हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर की 51वीं अंतर परियोजना, डिस्कॉम कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता बुधवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में शुरू हुई। इसमें लगभग 150 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। कुश्ती स्पर्धा में पश्चिमांचल डिस्कॉम मेरठ के पहलवानों का दबदबा रहा। कबड्डी में पश्चिमांचल डिस्कॉम मेरठ व अनपरा परियोजना फाइनल में पहुंच गई है। प्रतियोगिता का समापन नौ अप्रैल को होगा।
मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर एवं विशिष्ट अतिथि पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने उद्घाटन किया। राज्य मंत्री ने खिलाडियों को शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर की पश्चिमांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पूर्वांचल एवं केस्को डिस्कॉम, ओबरा, अनपरा, हरदुआगंज परियोजना की टीमें भाग ले रही हैं। पावर कारपोरेशन लखनऊ के वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी विनय कुमार और क्रीड़ा अधिकारी अलका तोमर ने खिलाड़ियों का परिचय कराया। कुश्ती में पश्चिमांचल डिस्कॉम के पहलवान बिजेंद्र सिंह ने हरदुआगंज के महेश कुमार को कड़े संघर्ष में हरा दिया।
विज्ञापन

मेरठ के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के मुकेश कुमार प्रथम, अनपरा के आनंद यादव द्वितीय व हरदुआगंज के हरपाल सिंह तृतीय रहे। 61 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के देवेंद्र त्यागी, हरदुआगंज के यतेंद्र कुमार, अनपरा के सर्वजीत तृतीय रहे। 65 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के बिजेंद्र सिंह प्रथम, ओबरा के बृजेश तिवारी, हरदुआगंज के महेश कुमार तृतीय रहे। 70 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के राजन तोमर प्रथम, ओबरा के राजेश कुमार द्वितीय, लखनऊ के कमल किशोर तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

74 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के संजय जैन प्रथम, ओबरा के इंद्रजीत द्वितीय, अनपरा के संदीप रमन तृतीय आए। 79 किलोग्राम वर्ग में ओबरा के शिव धनी प्रथम, मेरठ के तरार चौहान द्वितीय, अनपरा के पवन कुमार तृतीय रहे। 86 किलोग्राम वर्ग में ओबरा के आयुष कुमार प्रथम, मेरठ के बालेंद्र मलिक द्वितीय, अनपरा के विनोद सिंह तृतीय, 92 किलोग्राम वर्ग में वाराणसी के अर्जुन प्रथम, मेरठ के चांद मियां द्वितीय, लखनऊ के कपिल सैनी त़तीय, 97 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के अमित कुमार प्रथम, अनपरा के ऋषिकेश द्वितीय, ओबरा के एसपी दुबे तृतीय रहे। 125 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के जतन सिंह, हरदुआगंज के रामगोपाल यादव व ओबरा के हरबंश ने तृतीय स्थान पाया।

-------
कबड्डी मुकाबलों में भी भिड़े प्रतिभागी
कबड्डी स्पर्धा के प्रथम दिन क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें प्रथम मैच में हरदुआगंज ने मध्यांचल को हराया। द्वितीय एवं तृतीय मैच में पश्चिमांचल ने ओबरा को एवं अनपरा ने हरदुआगंज को हराया। नौ अप्रैल को कबड्डी का फाइनल मैच पश्चिमांचल और अनपरा के बीच खेला जाएगा। संचालन दिलमणि थपलियाल ने किया। इस अवसर निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक कार्मिक व प्रशासन आशु कालिया, निदेशक तकनीकी एनके मिश्र, मुख्य अभियंता सगीर अहमद, पीके सिंह, देवेंद्र वर्मा, आरके मिश्र, गुरजीत सिंह, जीतेश ग्रोवर कंपनी सेक्रेटरी, सोनू रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

पावर सेक्टर की 51वीं अंतर परियोजना कुश्ती व कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन करते ऊर्जा राज्य मंत्

पावर सेक्टर की 51वीं अंतर परियोजना कुश्ती व कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन करते ऊर्जा राज्य मंत्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed