फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut players made a powerful smash and took the lead

Meerut News: मेरठ के खिलाड़ियों ने लगाई जोरदार स्मैश, बनाई बढ़त

Tue, 04 Mar 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Meerut players made a powerful smash and took the lead
मेरठ---एलेक्जेंडर क्लब में लोन टेनिस प्रतियोगिता शॉट लगता ​िखलाड़ी--------नीटू
एमटी 700 बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन

- पारस आनंद और भसीन ब्रदर्स ने किया अगले दौर में प्रवेश मेरठ। मेरठ के अलेक्जेंडर क्लब में खेली जा रही एमटी 700 बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोमवार को हुए मुकाबले में मेरठ के खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति बनाए रखी। भसीन ब्रदर और पारस आनंद जैसे खिलाड़ियों ने मेरठ को बढ़त दिलाई और अपने मुकाबले में जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
पहले मुकाबले मे जर्मन खिलाड़ी डोरियन डोहस ने जिनिल मोस को 45 वर्ष आयु वर्ग में 6-1,6-0 से मात दी। सम्राट मसीन ने 45 वर्ष आयु वर्ग में मानव अरोरा को 6-3, 7-5 के स्कोर से मात दी। 35 आयु वर्ग मे पुल्कित मिश्रा ने जोसफ को 7-5, 6-2 के स्कोर से पराजित किया। 40 वर्ष आयु वर्ग में फरीद उस्मानी के चोटिल होने के चलते राजकुमार को विजेता घोषित किया गया। 50 वर्ष आयु वर्ग में कोलकाता के मनोज सेवा ने 6-2, 6-0 के स्कोर से विकास गुलिया को पराजित किया। भसीन भाइयों की जोड़ी ने 40 आयु वर्ग में विकास व रोहन को 6-3, 6-4 के स्कोर से पराजित किया। युगल स्पर्धा मे हुए मुकाबले में ऋतुराज पटवाल व आशीष बिष्ट की जोड़ी ने अभिषेक गौतम व हाफिज बेग की जोड़ी को 7-5, 7-9 के स्कोर से पराजित किया।
विज्ञापन


मेरठ के पारस और सरवम ने मुंबई के नरेंद्र चौधरी और नितेश संगरा की जोड़ी को 45 आयु वर्ग में 6-2, 6-0 के स्कोर से मात दी। क्ले कोर्ट में मयूर बंसल और मेहर प्रकाश ने यशपास व प्रेमसिंह को 6-0, 7-4 के स्कोर से पराजित किया। 50 वर्ष आयु वर्ग में अवनीश अपने मुकाबले में जीत दर्ज कर अगले पायदान पर पहुंचे। 65 वर्ष आयु वर्ग में राकेश कोहली ने एस गंभीर को 6-0, 6-1 से मात देकर अपना मुकाबला जीता। क्लब सचिव अमित संगल व पुनीत गुप्ता ने 60 वर्ष आयु वर्ग मे मनोज व संतोष सिंह को 6-0, 6-0 से पराजित कर रिकार्ड कायम किया। जापानी खिलाड़ी केजी इन्यु ने अगले पायदान के लिए 50 वर्ष आयु वर्ग ने बढ़त हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed