फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: People were out for a walk in CCSU campus, suddenly bees attacked them, retired JE died, 20 injured

Meerut: सीसीएसयू कैंपस में वाॅक पर निकले थे लोग, अचानक टूट पड़ी मधुमक्खियां, रिटायर्ड जेई की माैत, 20 घायल

Sat, 22 Feb 2025 11:29 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 22 Feb 2025 11:29 AM IST
सार

मेरठ के सीसीएसयू में शुक्रवार को मधुमिक्खयों के हमले में रिटायर्ड जेई की जान चली गई जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Meerut: People were out for a walk in CCSU campus, suddenly bees attacked them, retired JE died, 20 injured
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के परिसर में शुक्रवार को मधुमक्खियों ने राहगीरों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में अजंता काॅलोनी निवासी विद्युत विभाग के रिटायर्ड जेई धर्मवीर शर्मा (70) की मौत हो गई। रालोद नेता संगीता दोहरे समेत करीब 20 लोग घायल हो गए। धर्मवीर शर्मा और संगीता दोहरे कैंपस में घूमने के लिए गए थे। संगीता दोहरे को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान कैंपस में भगदड़ मच गई। कई राहगीरों ने भागकर जान बचाई।

विज्ञापन

 

मधुमक्खियों के हमले की घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे हुई। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में काफी आवाजाही थी। इसी समय विवि के मुख्य गेट के अलावा इंडियन बैंक गेट और गेट नंबर एक पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। अंजता कालोनी निवासी बुजुर्ग धर्मवीर शर्मा रोजाना की भांति विवि कैंपस में घूमने के लिए मुख्य गेट के सामने पहुंचे थे। मधुमक्खियों ने उन पर भी हमला किया। सैकड़ों मधुमक्खियों ने उनके पूरे शरीर पर काट दिया। उन्होंने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके और गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।

मधुमक्खियों से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। जिसे जहां जगह मिली, उसने वहां शरण ली। राहगीर अपने वाहन छोड़ कर भाग खड़े हुए। करीब आधा घंटे तक कैंपस में दहशत का माहौल रहा। मधुमक्खियों के जाने के बाद लोगों ने मौके पर जाकर देखा, तो वहां धर्मवीर शर्मा अचेत पड़े मिले। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी रखवा दिया गया। मेडिकल थाना पुलिस ने भी मौके पर जाकर जानकारी ली। पुलिस ने धर्मवीर शर्मा के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। बुजुर्ग की मौत से परिजन गमजदा हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पेड़ से तोड़े गए छत्ते
सीसीएसयू में काफी संख्या में पेड़ों पर मधुमक्खियों के छत्ते हैं। किसी ने शुक्रवार को तीन पेड़ों से मधुमक्खियों के छत्तों को तोड़कर गिराया था। सीसीएसयू कैंपस में सुबह और शाम को काफी संख्या में नागरिक वॉक करने जाते हैं। छत्ता तोड़ने से बौखलाईं मधुमक्खियों ने कैंपस और मुख्यगेट के बाहर राहगीरों पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मधुमक्खियों ने काले कपड़े पहने हुए लोगों पर सबसे ज्यादा हमला किया। लोग भागे तो मधुमक्खियों ने उनका दूर तक पीछा कर हमला किया।
 
पहले भी मधुमक्खी के हमले से जा चुकी है जान
परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव खजूरी में छह सितंबर को जाहरवीर बाबा की पूजा करते समय अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया था। इस दौरान पूजा कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। हमले में बच्चों सहित 12 लोग जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल ललिता त्यागी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

विवि में पहले भी हमलावर हो चुकी हैं मधुमक्खी
सीसीएस विवि में पहले भी मधुमक्खी हमलावर हो चुकी हैं। 28 अप्रैल 2015 को एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग के पास बरगद के पेड़ के पास कुछ विद्यार्थी नेपाल में भूकंप के दौरान मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए हवन करा रहे थे। तभी अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। मधुमक्खियों ने लोगों को काटना शुरू कर दिया। इस दौरान दो अखबारों के फोटो जर्नलिस्ट को मधुमक्खियों ने बुरी तरह काट लिया था। पंडित और छात्रों को भी मधुमक्खियों ने घेर लिया था।

सीसीएसयू कैंपस में मधुमक्खियों के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हुई है। शव को मेडिकल कॉलेज में रखवाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। हमले में काफी लोग घायल बताए गए हैं।  -आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed