फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Patient committed suicide by jumping from the second floor of a popular hospital

Meerut: लोकप्रिय अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने जान दी, खून की कमी होने पर कराया था भर्ती

Sat, 03 Jan 2026 12:29 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 03 Jan 2026 12:29 AM IST
सार

हाइडिल कालोनी निवासी संजय चौधरी को खून की कमी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीमारी से परेशान होकर उन्होंने बाथरूम की खिड़की से कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Meerut: Patient committed suicide by jumping from the second floor of a popular hospital
बाथरूम की टूटी खिड़की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौचंदी थाना क्षेत्र में लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती मरीज हाईडिल कॉलोनी जेल चुंगी निवासी संजय चौधरी (46) ने शुक्रवार रात अस्पताल की दूसरी मंजिल के बाथरूम की शीशे वाली खिड़की तोड़कर नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह बुधवार से आईसीयू भर्ती था। मरीज के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने समझा बुझाकर परिजनों को शांत किया। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

Meerut: Patient committed suicide by jumping from the second floor of a popular hospital
मृतक संजय चौधरी की पत्नी ज्योति। - फोटो : अमर उजाला
मरीज के साले बिजली विभाग में लिपिक प्रदीप डोगरा ने बताया कि उनके बहनोई संजय चौधरी शहर में माईक्रोटेक सर्विस सेंटर पर नौकरी करते थे। उनमें खून की कमी के कारण कमजोरी थी और वो कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। डॉक्टर को दिखाया तो बताया गया कि उनमें हीमोग्लोबिन केवल चार प्रतिशत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर के कहने पर संजय चौधरी को बुधवार 31 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे संजय चौधरी ने बाथरूम जाने की बात कही। इसके बाद वो दूसरी मंजिल के बाथरूम में गए। बाथरूम की शीशे वाली खिड़की को तोड़कर संजय चौधरी दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। 
 
विज्ञापन

उसके नीचे गिरने पर वहां मौजूद गार्ड ने शोर मचाया। हादसे से अस्पताल में हड़कंप मच गया। डाक्टरों और कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान संजय चौधरी की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में सुरक्षा प्रबंध पर सवाल उठाए और लारवाही का आरोप लगाया। सूचना पर नौचंदी थाना प्रभारी और सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी मौकके पर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया।  सीओ के समझाने पर देर रात परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए। सीओ ने बताया कि मरीज ने अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है। परिजन जो भी तहरीर देकर उनके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अस्पताल के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे है।
 

नौ बजे परिजनों ने खिचड़ी खिलाई थी
प्रदीप डोगरा ने बताया कि वो अपने बहनोई संजय चौधरी से शुक्रवार रात नौ बजे मिलकर गए थे। उन्होंने खिचड़ी खाई थी। बोले थे कि अब आराम है। ऐसा नहीं लग रहा था कि वो परेशान है और ऐसा कदम उठाएंगे। उन्होंने सुरक्षा प्रबंध पर सवाल उठाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया।

पत्नी बोली, कुछ गलत दवा दी
संजय चौधरी की पत्नी ज्योति ने अस्पताल कर्मचारियों पर गलत दवा देने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed