फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Passports of grandchildren of former minister Yakub Qureshi will also be cancelled

Meerut: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के पोतों के पासपोर्ट भी होंगे निरस्त, वेरिफिकेशन करने वाला दरोगा नपेगा

Sat, 10 Aug 2024 12:57 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 10 Aug 2024 12:57 AM IST
सार

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के पोतों के पोसपोर्ट भी अब निरस्त होंगे। कुरैशी के बेटे के पासपोर्ट की जांच पहले ही चल रही है। 

विज्ञापन
Meerut: Passports of grandchildren of former minister Yakub Qureshi will also be cancelled
Passport - फोटो : istock

विस्तार

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के छोटे बेटे फिरोज उर्फ भूरा के पासपोर्ट का गलत थाने की रिपोर्ट लगवाकर नवीनीकरण कराने के मामले में शुक्रवार को गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों के बयान लिए गए। कर्मचारियों ने बताया कि उनको पुलिस की वेरिफिकेशन रिपोर्ट मिली। उसके आधार पर पासपोर्ट का नवीनीकरण कर दिया गया।
विज्ञापन

 

अब इस मामले में रिपोर्ट लगाने वाले दरोगा रतिभान के बयान होने हैं। उसके बाद एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह एसएसपी को रिपोर्ट सौंप देंगे। वहीं, जांच दौरान ये भी सामने आया है कि याकूब कुरैशी के बेटे इमरान और फिरोज के बच्चों के पासपोर्ट की रिपोर्ट भी लगा दी गई थी। पुलिस सभी के निरस्तीकरण की रिपोर्ट दे रही है। इसकी भी जांच की जा रही है कि किस दरोगा ने बच्चों के पासपोर्ट की रिपोर्ट लगाई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अगस्त को याकूब कुरैशी निवासी सराय बहलीम का छोटा बेटा फिरोज उर्फ भूरा दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पकड़ा गया था। फिरोज का रेड कार्नर नोटिस जारी होने के बावजूद वह दुबई जा रहा था। खरखौदा पुलिस एयरपोर्ट जाकर फिरोज को मेरठ ले गई थी। उसके कोई भी वारंट नहीं होने के कारण फिरोज को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि फिरोज ने सेटिंग करके पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए आवेदन किया। आवेदन में कागजात सराय बहलीम थाना कोतवाली के लगाए गए, लेकिन थाना कोतवाली की जगह मेडिकल लिख दिया गया। गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस से मेडिकल थाने के दरोगा के पास रिपोर्ट मांगी गई तो उसने रिपोर्ट लगा दी। लखनऊ से एलआईयू जांच हुई तो उसमें भी यह नहीं चेक कराया गया कि मेडिकल थाना क्षेत्र में सराय बहलीम नहीं आता है।
 
विज्ञापन

दारोगा रतिभान ने छह मार्च 2024 को फिरोज के पासपोर्ट पर ओके की जो रिपोर्ट भेजी, उसके आधार पर नवीनीकरण हो गया। मामला जानकारी में आने के बाद कोतवाली और मेडिकल थाने से पासपोर्ट नवीनीकरण के निरस्तीकरण की रिपोर्ट पासपोर्ट कार्यालय भेजी जा चुकी है। वहीं, रिपोर्ट लगाने वाला दरोगा किसी अन्य मामले में लाइन हाजिर चल रहा है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरे मामले की जांच एसपी सिटी को दी है। 
शुक्रवार को पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने एसपी सिटी को अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने बताया कि पुलिस वेरिफिकेशन के आधार पर ही पासपोर्ट का नवीनीकरण किया गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दरोगा रतिभान के बयान दर्ज किए जाने हैं। इमरान और फिरोज के बच्चों के पासपोर्ट की रिपोर्ट कैसे लगी, जब परिवार के लोगों पर इतने मुकदमे दर्ज हैं, इसकी भी जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed