फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Parents held her feet in the police station, she insisted on going with her boyfriend

बेटी ऐसा न कर: थाने में पैर पकड़े समझाते रहे माता-पिता, नहीं पसीजा युवती दिल, प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी

Thu, 02 Jan 2025 01:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 02 Jan 2025 01:26 PM IST
सार

मेरठ में दूसरे समुदाय के युवक के साथ गई युवती मंगलवार रात थाने पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को बुलाया तो युवती ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। माता पिता ने युवती के पैर भी पकड़े लेकिन वह नहीं मानी। 

विज्ञापन
Meerut: Parents held her feet in the police station, she insisted on going with her boyfriend
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में अल्ताफ नाम के युवक के साथ लापता हुई युवती मंगलवार रात थाने पहुंच गई। बुधवार को परिजन व रिश्तेदार युवती को समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने उनकी नहीं सुनी।

विज्ञापन


बताया गया कि माता-पिता ने इज्जत का हवाला देकर बेटी के पैर भी पकड़े लेकिन युवती प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी रही। इसके चलते पुलिस ने युवती को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया। पुलिस इस मामले में पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में भीषण सर्दी: 2025 के पहले दिन 14 वर्ष में सबसे ठंडा रहा मेरठ, AQI सुधरा, शीतलहर ने ठिठुराया

विज्ञापन
विज्ञापन

शोभापुर चौकी क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने मंगलवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि उनकी बेटी(18) सामान लेने दुकान तक गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। शक के आधार पर परिजन ने गांव के ही अल्ताफ पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया।

परिजनों ने तहरीर के आधार पर अल्ताफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार देर रात युवक-युवती के थाने पहुंचने की सूचना पर बुधवार सुबह परिजन वहां पहुंच गए। परिजनों ने युवती को समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवती ने उनकी बातों का जवाब तक नहीं दिया। युवती ने पुलिस से प्रेमी के साथ जाने की जिद की। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। युवती के न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed