{"_id":"61c82eeae36f8269b25aba94","slug":"meerut-parents-did-not-let-entered-daughter-in-law-to-the-house-after-son-did-court-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में परवान चढ़ी प्रेम कहानी: कोर्ट मैरिज कर चुका था बेटा, परिजन ढूंढ रहे थे रिश्ता, फिर हुआ कुछ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में परवान चढ़ी प्रेम कहानी: कोर्ट मैरिज कर चुका था बेटा, परिजन ढूंढ रहे थे रिश्ता, फिर हुआ कुछ ऐसा
Sun, 26 Dec 2021 02:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 26 Dec 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रेमी युवक से कोर्ट मैरिज करने वाली युवती को अब ससुराल में भी जगह नहीं मिल रही है। युवक के परिजनों ने उसे घर में प्रवेश नहीं दिया तो युवती ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। युवती ने कहा कि उसे शादी की है तो उसे ससुराल में आने का अधिकार मिलना चाहिए।
विज्ञापन
लालकुर्ती क्षेत्र की युवती का साकेत निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ साल पहले दोनों एक ही अस्पताल में काम करते थे। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2019 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। युवक ने परिजनों को इसकी भनक नहीं लगने दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पहाड़ों पर बर्फबारी से छूटी कंपकंपी: पश्चिमी यूपी में अगले दो दिन बूंदाबांदी के आसार, ओले गिरने की संभावना
विज्ञापन
जान का खतरा बताकर वह युवती को नोएडा लेकर रहने लगा और वहीं नौकरी करने लगे। एक साल साथ रहने के बाद युवक ने दूरियां बनानी शुरू कर दी। हाल ही में युवती को भनक लगी कि उसके पति के लिए ससुराल वाले नया रिश्ता ढूंढ रहे हैं। युवती ससुराल पहुंच गई।
आरोप है कि युवक के परिजनों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया और अभद्रता कर भगा दिया। 15 दिसंबर को युवती ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने उसे दस दिन बाद आने की बात कहकर लौटा दिया।
शनिवार को युवती फिर थाने आई तो पुलिस ने युवक के परिजनों को बुला लिया, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें वापस भेज दिया। यह देख युवती ने हंगामा कर दिया। बामुश्किल पुलिस ने उसे समझाकर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर भेजा।