फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chances of rain in western UP for next two days, chances of hail fall

पहाड़ों पर बर्फबारी से छूटी कंपकंपी: पश्चिमी यूपी में अगले दो दिन बूंदाबांदी के आसार, ओले गिरने की संभावना

Sun, 26 Dec 2021 11:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Dec 2021 11:57 AM IST
सार

पश्चिमी यूपी में सर्दी का कहर बरकरार है। रात का तापमान तीन डिग्री के आस पास बना हुआ है। पाला पड़ने से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने 26 और 27 को बारिश की संभावना जताई है।  

विज्ञापन
Chances of rain  in western UP for next two days, chances of hail fall
गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद का नजारा। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

पश्चिमी यूपी में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 26 व 27 दिसंबर को मौसम बिगड़ने की संभावना है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाओं के चलने से धूप भी बेअसर हो रही है।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही धूप निकलने से शीतलहर से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही कंपकंपी छूटने लगी। रात का तापमान तीन डिग्री के आस पास बना हुआ है। पाला पड़ने से ठंड का प्रकोप और बढ़ रहा है। कड़ाके की ठंड पड़ने से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। बाजारों में शाम होती रौनक फीकी हो जाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शामली: दबिश देने गई पुलिस से हाथापाई, ग्रामीणों ने छत से किया पथराव, पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों को कहना है कि ठंड से अभी निजात मिलने वाली नहीं है। नए साल तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम के बिगड़ने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़ सकते है। शनिवार को सुबह के समय कोहरे ने भी दस्तक दी है।

मौसम में बन रही नमी के चलते अभी आगे भी बदलाव दिखाई देगा। कड़ाके की ठंड का दौर अभी कम नहीं हुआ है। मौसम ठंडा हो रहा और रात भी सर्द हो रही है। रात में भी तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। लगातार गिरावट के साथ मौसम बदल रहा है। सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के ऊपरी क्षेत्र में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते 26 की रात और 27 को दिन में वेस्ट यूपी में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed