फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Parashuram Swabhiman Sena demands FIR against MPs, alleging objectionable use of Lord Shri Ram's image

Meerut: परशुराम स्वाभिमान सेना ने की विपक्ष के सांसदों पर FIR की मांग, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

Sun, 02 Aug 2026 03:01 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 02 Aug 2026 03:01 PM IST
सार

परशुराम स्वाभिमान सेना के क्षेत्रीय मंत्री मोंटी राजपूत ने मेरठ के थाना कंकरखेड़ा में तहरीर दी। उनका आरोप है कि विपक्ष के सांसदों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन के दौरान उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया। 

विज्ञापन
Meerut: Parashuram Swabhiman Sena demands FIR against MPs, alleging objectionable use of Lord Shri Ram's image
तहरीर लेकर पहुंचे थाने। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद परिसर में 31 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर परशुराम स्वाभिमान सेना ने थाना कंकरखेड़ा में शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। संगठन का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान भगवान श्रीराम के चित्र के कथित उपयोग से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस से उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

 

परशुराम स्वाभिमान सेना के क्षेत्रीय मंत्री मोंटी राजपूत ने थाना कंकरखेड़ा में दी गई शिकायत में कहा कि संसद परिसर में विपक्षी सांसदों द्वारा राम मंदिर से जुड़े मुद्दे पर एक सांकेतिक नाट्य प्रदर्शन  किया गया। शिकायत के अनुसार, इस दौरान सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवान श्रीराम के चित्र का कथित रूप से ऐसा उपयोग किया गया, जिसे संगठन ने सनातन धर्म के करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रदर्शन के समय लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी सांसद भी मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उपलब्ध वीडियो फुटेज, समाचार रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में किसी प्रकार का विधि-विरुद्ध कृत्य या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से संबंधित अपराध स्थापित होता है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए। इस दौरान राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव डोगरा, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed