फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut-Panipat rail line in pink book continuously for five years

पांच वर्षों से लगातार पिंक बुक में मेरठ-पानीपत रेल लाइन

Fri, 04 Feb 2022 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Meerut-Panipat rail line in pink book continuously for five years
पांच वर्षों से लगातार पिंक बुक में मेरठ-पानीपत रेल लाइन
विज्ञापन

मेरठ। इस बार भी रेलवे की पिंक बुक में मेरठ को कुछ नहीं हाथ लगा। वर्ष 2017 से पिंक बुक में मेरठ से पानीपत तक बनाई जाने वाली रेलवे लाइन को शामिल कर लिया जाता है लेकिन पांच वर्ष गुजर जाने केे बाद भी धरातल पर कार्य नहीं दिख रहा है। हालांकि, दो महीने पहले इस रेलवे लाइन के लिए डीपीआर तैयार होने का दावा रेल मंत्रालय की ओर से किया गया था। इस बार भी वर्ष 2022-23 की पिंक बुक में मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन को शामिल किया गया है। लेकिन कोई बजट पिंक बुक में साफ नहीं है। मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन 104 किमी है। इसे वाया दौराला होते हुए बनाया जाना प्रस्तावित है।
मेरठ-हस्तिनापुर का कोई जिक्र नहीं
एक तरफ सरकार धार्मिक और पौराणिक स्थलों को सर्किट बनाकर आगे बढ़ाने का दावा करती है। वहीं, दूसरी ओर मेरठ-हस्तिनापुर रेलवे लाइन का पिंक बुक में भी कोई जिक्र नहीं किया गया है। इससे साफ हो गया है कि इस बार भी मेरठ-हस्तिनापुर रेलवे लाइन का सपना टूट गया है।
विज्ञापन

पुराने ऊपरी सड़क पुल ही शामिल
मेरठ से सहारनपुर तक ऊपरी सड़क पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें वर्ष 2020 के बजट में घोषणा किए गए पुलों को ही शामिल किया गया है। इन पर ही कार्य पूरा कराया जाएगा। इसमें मेरठ-हापुड़ रेलवे लाइन पर फाटक संख्या 52 पर ऊपरी सड़क पुल, मेरठ छावनी से सहारनपुर तक ऊपरी सड़क पुल का कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed