{"_id":"62250f27ecc9fd670118e9ce","slug":"meerut-panchayat-decree-says-get-married-but-you-will-have-to-leave-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ का मामला : पंचायत का फरमान- शादी कर लो, पर छोड़ना पड़ेगा गांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ का मामला : पंचायत का फरमान- शादी कर लो, पर छोड़ना पड़ेगा गांव
Mon, 07 Mar 2022 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:14 AM IST
सार
एक ही गांव और बिरादरी का प्रेमी युगल शादी की जिद पर अड़ा था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन दिन पहले भोपा से फरार हुआ प्रेमी युगल रविवार शाम थाने पर पहुंच गया। दोनों के परिजन भी थाने पहुंच गए, इस दौरान युगल शादी की जिद पर अड़ गया। युगल नहीं माना तो पंचायत बैठ गई और दोनों को शादी करने की अनुमति दे दी, लेकिन साथ ही शर्त रख दी कि उन्हें गांव छोड़ना होगा।
विज्ञापन
युवक सचिन मूलरूप से गांव तिस्सा का रहने वाला है और पिछले दस साल से उसका परिवार भोपा में रह रहा है। सचिन व युवती रुमा अनुसूचित जाति और भोपा के एक मुहल्ले से हैं। शादी की लिखित सहमति पर लगभग एक दर्जन लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। रात हो जाने पर युगल को एक रिश्तेदारी में रोका गया है और सोमवार को गांव से चले जाने को कहा है। युवक कोल्हू में मजदूरी करता है।
विज्ञापन
एसओ पंकज राय ने बताया कि दोनों पक्ष फैसले और कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए सहमत है। पंचायत में शामिल लोगों का कहना है कि ये गांव में रहेंगे तो भविष्य में एक-दूसरे पक्ष पर छींटाकशी कर माहौल खराब कर सकते हैं, दोनों के भविष्य को लेकर फैसला किया है।
विज्ञापन