फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: One-way in the city on Kanwar Marg, vehicles will come and go from one side only

Meerut: कांवड़ मार्ग पर शहर में नई व्यवस्था लागू, पुलिस की रहेगी कड़ी नजर, जरूरी खबर पर डालें एक नजर

Tue, 15 Jul 2025 10:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 15 Jul 2025 10:57 PM IST
सार

शहर के भीतर बुधवार से कांवड़ियों के लिए एक लेन रिजर्व रहेगी। दूसरी साइड से वाहन आएंगे-जाएंगे। खास तौर से ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। हर कट पर पुलिस की तैनाती रहेगी। 

विज्ञापन
Meerut: One-way in the city on Kanwar Marg, vehicles will come and go from one side only
मोदीपुरम में जाम लगा तो डिवाइडर पर चढ़ा दी बाइक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा को लेकर शहर में बुधवार से वन-वे व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने तैयारियां कर ली हैं। सभी जगह बैरिकेडिंग भी कर दी गई हैं। सुबह 11 बजे से शहर में एक रोड कांवड़ियों के लिए 22 जून तक आरक्षित कर दी जाएगी, जबकि दूसरी रोड पर वाहन आ और जा सकेंगे। ऑटो-ईरिक्शा चालकों को भी यातायात पुलिस ने एक तरफ चलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा गया है जो भी नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मुजफ्फरनगर पुलिस से संपर्क किया गया है। वहां से कांवड़िये मेरठ की ओर चल दिए हैं। माना जा रहा है कि बुधवार से कांवड़ियों की संख्या मेरठ में बढ़ जाएगी। कांविड़यों के साथ कोई हादसा न हो इसको लेकर आज से शहर में वन-वे कर दिया जाएगा। सभी जगह बैरिकेडिंग पुलिस ने कर दी है। केवल जो बड़े चौराहे खुले हैं, जहां से निकलकर जा सकते हैं। बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डा, एल ब्लाॅक शास्त्रीनगर, गांधी आश्रम चौराहा, सोहराब गेट बस अड्डा, नई सड़क, तेजगढ़ी चौराहा पर कट दिया हुआ है, जहां से टर्न लिया जा सकता है। इन सभी कट पर यातायात पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रोड की बात करें तो भैंसाली बस अड्डे के समने कट दिया हुआ है। इसके अलावा रेलवे रोड चौराहा, फुटबाल चौक, ट्रांसपोर्ट नगर पर कट दिया हुआ है। इससे आगे शॉप्रिक्स माॅल के सामने भी कट खोला हुआ है। वन-वे व्यवस्था लागूू होने से शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ सकती है। व्यवस्था संभालने के लिए सभी प्वाइंटों पर यातायात पुलिसकर्मी टीआई विनय कुमार शाही ने तैनात किए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed