फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut oil was stolen by chipping raids on five petrol pumps 15 reported 10 caught

Meerut: चिप लगाकर कर रहे थे तेल चोरी, पांच पेट्रोल पंपों पर छापे, 15 पर रिपोर्ट, 10 पकड़े

Sat, 05 Nov 2022 02:35 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Nov 2022 02:35 PM IST
सार

मेरठ के पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों के साथ धोखा हो रहा है। हाल ही में नायरा के पांच पेट्रोल पंपों पर छापे के मामले में 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें तेल चोरी करने के लिए चिप लगाकर मशीनें हैक की गई थीं। 
 

विज्ञापन
Meerut oil was stolen by chipping raids on five petrol pumps 15 reported 10 caught
नायरा पेट्रोल पंप आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

नायरा के पांच पेट्रोल पंपों पर छापे के मामले में जिला पूर्ति विभाग ने 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांच हाथ नहीं आए। बृहस्पतिवार को मेरठ के चार और बागपत के एक पेट्रोल पंप पर प्रशासन और पूर्ति विभाग की टीम के साथ छापे मारे थे।

विज्ञापन


शुक्रवार को एसटीएफ ने दावा किया कि इन पांच पंपों में तेल चोरी करने के लिए चिप लगाकर मशीनें हैक की गई थीं। एसटीएफ का दावा है कि माधवपुरम के मैसर्स सालासर पंप के मैनेजर संचित गोयल ने डीजल पंप की मशीन में चिप लगाने की बात कुबूल की है। पंप पर 5256 लीटर पेट्रोल कोटे से अधिक पाया गया।वहीं डीजल 605 लीटर कम दर्शाया गया। इस मामले में पंप मालिक अवनीश गोयल, मैनेजर संचित गोयल, सेल्समैन सलीम पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: पुलिस ने किया 5 लूट का खुलासा, 4 गिरफ्तार, लाखों की रकम, पिस्टल और कारतूस बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


परतापुर के मैसर्स चंद्रप्रकाश एंड संस पंप ऑटोमेशन में पेट्रोल की मात्रा 6358 पाई गई, जबकि रीडिंग 75.50 पाई गई। टैंक में 8375 लीटर पेट्रोल पाया गया। रीडिंग के हिसाब से पेट्रोल 2017 लीटर अधिक पाया गया। डीजल टैंक के ऑटोमेशन में 134 रीडिंग पाई गई जबकि टैंक में 17899 लीटर डीजल मिला। पंप मालिक ऐश्वर्या गुप्ता, राहुल त्यागी, सेल्स अफसर विरेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र मलिक पर रिपोर्ट हुई है।

मैसर्स रॉयल फिलिंग स्टेशन सैनी की मालिक
मैसर्स रॉयल फिलिंग स्टेशन सैनी की मालिक सीमा गुप्ता, मैनेजर राकेश गुप्ता पर मुकदमा हुआ है। यहां पाइप लगाकर पांच लीटर में 150 एमएल तेल की चोरी की जा रही थी। सभी मुकदमे पूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार की तहरीर पर दर्ज हुए हैं। इन सभी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें: Meerut pollution: वायु गुणवत्ता आयोग ने बंद कराए 42 उद्योग, धुएं, पराली और कूड़ा जलने से बढ़ रहा प्रदूषण

3 हजार रुपये किलो स्क्रैप में खरीदा मदर बोर्ड    

एसटीएफ ने बताया कि मैसर्स सिद्धबलि फिलिंग स्टेशन दरियापुर मालिक सतेंद्र कुमार ने हाजी कबाड़ी से 3 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से मदर बोर्ड खरीदा। कुलदीप ने सतीश से एक हजार रुपये में सॉफ्टवेयर डलवाया। इसे वो 25 हजार से 2 लाख तक का बेचते थे।
पेट्रोल पंप मालिक ने ये तेल चोरी के लिए ये मदर बोर्ड 2 लाख रुपये में खरीदा था। इस पेट्रोल पंप के मैनेजर संजीव कुमार, पार्टनर राजेंद्र प्रसाद गोयल, रीता सहित पर छह पर मुकदमे दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed