{"_id":"63661d0422a9d76b5b528931","slug":"meerut-police-uncovered-5-robberies-4-arrested-lakhs-of-rupees-pistols-and-cartridges-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पुलिस ने किया 5 लूट का खुलासा, 4 गिरफ्तार, लाखों की रकम, पिस्टल और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पुलिस ने किया 5 लूट का खुलासा, 4 गिरफ्तार, लाखों की रकम, पिस्टल और कारतूस बरामद
Sat, 05 Nov 2022 01:51 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:51 PM IST
सार
मेरठ में पुलिस ने एक साथ 5 लूट का खुलासा कर दिया हैं। जिसमें पुलिस ने 5 में से 4 चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही 10 लाख 92 हजार की रकम और हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पुलिस ने शनिवार को एक साथ 5 लूट का खुलासा कर दिया हैं। कई दिनों से पुलिस इनकी तालाश कर रही थी। जिसमें कर्मीयों ने चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों के पास से 10 लाख 92 हजार की रकम और हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
सूचना के अनुसार एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवाण, एसपी देहात केशव कुमार, एसपी सिटी पीयूष सिंह ने पुलिस लाइन में 5 लूट का खुलासा किया। इस दौरान बताया कि पकड़े गए लुटेरे नितिन, विनय, तुषार और नाजिम को गिरफ्तार किया हैं। बताया कि परीक्षितगढ़ में भी इन्हीं बदमाशों ने कारोबारी से 14.50 लाख रुपये की लूट अंजाम दी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: MEERUT: पर्यावरण संरक्षण को लेकर साइकिल यात्रा से मेरठ पहुंचे डाॅ. अनिल प्रकाश जोशी, हुआ जोरदार स्वागत
विज्ञापन
इसके अलावा ने बदमाशों ने कंकरखेड़ा में शराब सेल्समैन से भी 8.50 लाख की लूट की थी। परतापुर और मवाना में भी इसी गैंग ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरों के पास से 10.92 लाख की रकम, पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए।