फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Obscene video went viral, teenage girl committed suicide, senior MP of UP got angry

Meerut: अश्लील वीडियो वायरल, किशोरी ने की आत्महत्या, भड़क गए यूपी के कद्दावर सांसद, नप गए थाना प्रभारी

Mon, 30 Sep 2024 04:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 30 Sep 2024 04:37 PM IST
सार

वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी की आत्महत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने थाना प्रभारी पर कार्रवाई की है। इस मामले में राज्यसभा सांसद ने भी शिकायत की थी।

विज्ञापन
Meerut: Obscene video went viral, teenage girl committed suicide, senior MP of UP got angry
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने के बाद सुसाइड मामले में थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह पर गाज गिर गई है। उनका तबादला अपराध शाखा विवेचना सेल में कर दिया गया है। वहीं रविवार को हुई गौकशी के मामले में भी एसएसपी ने थाना प्रभारी को फटकार लगाई थी। काफी समय से थाना प्रभारी की शिकायत अधिकारियों तक पहुंच रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन

 

दरअसल लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांव में एक किशोरी का अश्लील वीडियो उसके पड़ोस में रहने वाले प्रेमी ने वायरल कर दिया था। इससे क्षुब्ध होकर छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में लोहिया नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अंकुर कसाना समेत तीन आरोपियों को जेल भेज दिया था। विवेचना में लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने इस मामले की जांच सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला को दे दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आरोप लगाया था कि लोहिया नगर थाना प्रभारी ने कोरे कागजातों पर परिजनों से हस्ताक्षर करा लिए थे, जो गैरकानूनी है। इसकी शिकायत राज्यसभा सांसद ने एसएसपी से की थी। पूरे प्रकरण की गोपनीय जांच कराई गई, जिसमें थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह की लापरवाही पाई गई। इसके बाद उनका तबादला अपराध शाखा विवेचना सेल में कर दिया गया। 
 
विज्ञापन

गौकशी कराने के लगे थे आरोप, लगाई थी फटकार
लोहिया नगर के नरहाडा गांव में संरक्षित पशु का वध रविवार को किया गया था। जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल हुई थी। इस मामले में ग्रामीणों ने हंगामा किया था। लोहिया नगर थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद एसएसपी ने थाना प्रभारी को फटकार लगाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed