{"_id":"66f18b52e79e279af801c469","slug":"meerut-obscene-video-of-sister-in-law-and-sister-in-law-goes-viral-a-woman-and-two-youths-are-blackmailing-2024-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सहेली ने ही वायरल कर दिया ननद-भाभी का न्यूड वीडियो, सहेली का बॉयफ्रेंड और भाई भी आरोपी, जांच बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सहेली ने ही वायरल कर दिया ननद-भाभी का न्यूड वीडियो, सहेली का बॉयफ्रेंड और भाई भी आरोपी, जांच बैठी
Mon, 23 Sep 2024 09:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 23 Sep 2024 09:08 PM IST
सार
मेरठ की ननद-भाभी का न्यूड वीडियो वायरल हो गया है। दोनों पीड़िताओं ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले पर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी ननद-भाभी का न्यूड वीडियो वायरल कर दिया गया है। पीड़िताओं ने अपनी सहेली, उसके बॉयफ्रेंड और भाई पर आरोप लगाया है। उनका दावा है कि यह वीडियो उनका नहीं है, मॉर्फ किया गया है। साथ ही दो लाख रुपये की मांग करते हुए ब्लैकमेल किया जा रहा है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने सोमवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को बताया कि वह एक प्राइवेट मॉल में नौकरी कर रही है। उसकी एक अन्य महिला से दोस्ती हो गई थी। पीड़िता का आरोप है कि महिला के भाई व उसके दोस्त ने इंस्टाग्राम पर उसकी फर्जी आईडी बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी पीड़िता व उसकी ननद का अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहे थे और दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल नंबर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसके बाद से उसके नंबर पर अज्ञात नंबरों से कॉल आ रही हैं। लोग लगातार कॉल कर उनसे अश्लील बात कर रहे हैं। उन्हें कॉल गर्ल बताया जा रहा है। पीड़िताओं पर दूसरे लोगों से संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा है।
वहीं वीडियो वायरल हो रहा है, जो ननद-भाभी का बताया जा रहा है। वहीं पीड़िताओं का कहना है कि ये वीडियो मॉर्फ किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी इस मामले में संलिप्त पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।