{"_id":"67c1f68ec05e0517220a4202","slug":"meerut-obscene-act-of-giving-intoxicant-to-mbbs-student-in-cold-drink-son-of-transporter-is-the-accused-2025-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: एमबीबीएस छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर की अश्लील हरकत, पीड़िता और आरोपी दोनों हाईप्रोफाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: एमबीबीएस छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर की अश्लील हरकत, पीड़िता और आरोपी दोनों हाईप्रोफाइल
Fri, 28 Feb 2025 11:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:18 PM IST
सार
पीड़ित छात्रा दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी की बेटी है। वह मेरठ के एक निजी विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की छात्रा है। छात्रा ने थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Girl Student demo
- फोटो : AI Generated
विस्तार
शहर के एक निजी विश्वविद्यालय में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर सहपाठी देव उत्कर्ष सागर ने अश्लील हरकत की। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दिल्ली के एक रियल एस्टेट कारोबारी की पुत्री शहर के निजी विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की छात्रा है। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए छात्रा ने बताया कि 20 फरवरी की शाम वह विश्वविद्यालय कैंपस में बैठी थी। तभी साथ पढ़ने वाला छात्र देव उत्कर्ष सागर कोल्डड्रिंक लेकर आया और उसे पीने के लिए दी। आरोप है कि कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ था, जिसे पीकर वह बदहवास हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। इस दौरान छात्रा ने विरोध करने का प्रयास भी किया, लेकिन देव उत्कर्ष जबरन गलत हरकत करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद छात्रा अपने हॉस्टल के कमरे में चली गई। होश आने पर देव उत्कर्ष का फोन उसके पास आया। छात्रा ने आरोपी की गलत हरकत की शिकायत करने की चेतावनी दी। आरोप है कि इस पर उसने धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो बुरा अंजाम होगा। इससे छात्रा दहशत में आ गई। देव उत्कर्ष एक ट्रांसपोर्टर का बेटा बताया जा रहा है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।