{"_id":"68791e4f57814f980009d36e","slug":"meerut-now-three-storey-buildings-can-be-built-in-cantt-area-space-will-have-to-be-left-for-parking-2025-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कैंट क्षेत्र में अब बन सकेंगे तीन मंजिला भवन, पार्किंग के लिए जगह छोड़नी होगी, जानें और क्या हुए फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कैंट क्षेत्र में अब बन सकेंगे तीन मंजिला भवन, पार्किंग के लिए जगह छोड़नी होगी, जानें और क्या हुए फैसले
Thu, 17 Jul 2025 09:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 17 Jul 2025 09:32 PM IST
सार
कैंट बोर्ड की बैठक में नए बिल्डिंग बायलॉज पर मुहर लग गई। दुर्घटनाएं रोकने के लिए बेसहारा गायों के विचरण पर रोक लगेगी। सार्वजनिक भवनों में दिव्यांगों के लिए टॉयलेट और रैंप बनाना जरूरी होगा।
विज्ञापन
कैंट बोर्ड की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैंट क्षेत्र में अब तीन मंजिला भवन बनने का रास्ता साफ हो गया है। बृहस्पतिवार को कैंट बोर्ड की बैठक में नए बिल्डिंग बायलॉज को मंजूरी मिल गई। अब इसे स्वीकृति के लिए मध्य कमान लखनऊ भेजा जाएगा। इसके बाद रक्षा मंत्रालय की मुहर लगने के बाद नया बायलॉज लागू हो जाएगा। इससे नए निर्माण की बांट जोह रहे कैंट क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बैठक में सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कैंट अस्पताल की दशा सुधारने, नया थीम पार्क बनाने, डिजिटल लाइब्रेरी विकसित करने के प्रस्ताव रखें। कैंट क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनने वाली बेसहारा गायों को विचरण नहीं करने दिया जाएगा। सड़कों के बीच में गायों को खाना देने से रोकने के लिए दस पीआरडी जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
50 मीटर से अधिक के भवन में पार्किंग अनिवार्य होगी
ब्रिगेडियर निखिल देशपांडे की अध्यक्षता में कैंट बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुए। कैंट क्षेत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण नए बिल्डिंग बायलॉज को बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल गई। नई भवन उप विधि के अनुसार, अब कैंट क्षेत्र में तीन मंजिला भवन बन सकेंगे। सैन्य क्षेत्र को छोड़कर मेरठ कैंट को दो जोन में बांटा गया है। जोन एक में पुराने बाजार और जोन दो में पुराना बंगला एरिया शामिल है। 50 मीटर से अधिक क्षेत्रफल के भवन में पार्किंग अनिवार्य होगी।

सार्वजनिक भवनों में दिव्यांगों के लिए टॉयलेट, रैंप जरूरी
सार्वजनिक भवनों में दिव्यांगों के लिए टॉयलेट, रैंप बनाना जरूरी होगा। बेसमेंट में दुर्घटनाएं रोकने के लिए सुरक्षा उपाय करने होंगे। प्लॉट की बाउंड्री के बाहर सबमर्सिबल पंप, सेप्टिक टैंक, रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं लगेंगे। मल्टीस्टेक पार्किंग जोड़ी गई है। 50 मीटर से छोटे प्लॉट में एक मीटर का फ्रंट खाली छोड़ना होगा। 51 से 100 मीटर के प्लॉट में 1.2 मीटर फ्रंट खाली रहेगा। इसी तरह बड़े प्लॉट में भी आगे खाली जगह छोड़नी होगी।

कैंट अस्पताल में जन औषधि केंद्र खुलवाएं
सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि कैंट अस्पताल में खाली स्वीकृत पदों को भरने के बाद उपकरण खरीदने के लिए सांसद निधि से पैसा दिया जाएगा। अस्पताल में जन औषधि केंद्र खुलवाया जाए। सीजीएसएच की डिस्पेंसरी कैंट अस्पताल में खोली जाएगी। महिला वार्ड व लेबर वार्ड भी आधुनिक बनें। डिजिटल लाइब्रेरी खोली जाए।
इस प्रस्ताव पर अध्यक्ष निखिल देखपांडे ने अपनी सहमति दी। सांसद ने 60 हजार वर्ग मीटर जमीन पर 1.36 करोड़ रुपये की लागत से महिला, बुजर्गों के लिए थीम पार्क बनाने की मांग रखी, जिसका नाम शहीदों के नाम पर रखा जाए। मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा ने कांवड़ियों के स्वागत का बोर्ड लगावाने की बात कही। बोर्ड बैठक में सीईओ जाकिर हुसैन, सहायक अभियंता पीयूष गौतम, प्रेस प्रवक्ता जयपाल सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

बोर्ड बैठक में रखे गए अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव
- लोगों से बकाया वसूलने के लिए कैंट बोर्ड से 10 दिन में मांगे सुझाव
-कूड़ा कलेक्शन चार्ज नहीं देने वालों को नोटिस जारी करने की उठी मांग
-रोड स्वीपिंग मशीन खरीदने को बोर्ड ने दी मंजूरी
-19 कर्मचारियों को एसीपी देने को मिली स्वीकृति
-प्रवक्ता डॉ. विनोद कौशिक को सीएबी इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य बनाने को स्वीकृति
- अवैध निर्माण करने वालों को धारा 248 की जगह 320 का नोटिस जारी
- रविंद्रपुरी के चार म्यूटेशन केस में से एक को मंजूरी, तीन की फाइल पर विचार
- कूड़ा निस्तारण के लिए कंसल्टिंग एजेंसी की सेवा ली जाएगी