फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Normal life affected due to storm and rain in West UP, three more died

Meerut: वेस्ट यूपी में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, तीन और की मौत, अब तक इतने लोगों की जा चुकी जान

Thu, 22 May 2025 11:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 22 May 2025 11:11 PM IST
सार

बुधवार रात आंधी और बारिश के कारण हुए हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं बृहस्पतिवार को मौतों का आंकड़ा बढ़कर आठ पर पहुंच गया। इसके अलावा दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Meerut: Normal life affected due to storm and rain in West UP, three more died
मेरठ आबू नाले पर टूटा पड़ा बिजली का खंभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेस्ट यूपी में बुधवार की रात आंधी बारिश से बृहस्पतिवार को भी जनजीवन प्रभावित रहा। मेरठ में एक की मौत व पांच घायल, बागपत में दो की मौत व 28 घायल हो गए। मृतकों की संख्या अब आठ हो गई है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछले चार साल में मई माह में सबसे अधिक बारिश हुई है। अब तक कुल 81 मिमी बारिश इस माह हुई है।
विज्ञापन

 

मेरठ में 150 और देहात में 1500 से अधिक खंभे टूटने, पेड़ गिरने से अधिकतर इलाकों में 20 घंटे बिजली गुल रही। पल्लवपुरम क्षेत्र में कजारिया शोरूम की दीवार गिरने से बिहार निवासी मजदूर मंसूर (32) की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर में बुधवार देर शाम आई आंधी से काफी नुकसान हुआ है। कई जगह पेड़ टूटकर विद्युत लाइन पर जा गिरे। इससे ट्रांसफार्मर फुंक गए और विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। बिजनौर जिले में आंधी बारिश से 345 विद्युत खंभे, 8 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। करीब 22 घंटे 35 फीडरों से जुड़े 216 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
 
विज्ञापन

बागपत में पेड़ व खंभे टूटकर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हुए। 430 पेड़ उखड़े व 510 खंभे टूटे, जिले में ब्लैक आउट रहा। महिला हुस्नबानो (40) सहित बच्ची रानी (7 माह) की मौत तो 28 घायल हो गए।
 

मुजफ्फरनगर ऊर्जा निगम का करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 425 खंभे गिर गए। बिजली आपूर्ति बहाल करने में कर्मचारियों के पसीने छूट गए। हजारों पेड़ भी आंधी में उखड़ गए।

यह भी पढ़ें...
Meerut: आंधी-बारिश से शहर में 138 करोड़ का नुकसान, मंडी में फेंकने पड़े सब्जी-फल, जानें क्या-क्या हुआ प्रभावित    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed