चौंकिये मत... काली नदी से एयरबोट और एक्सप्रेस-वे पर चलेंगी डबल डेकर एयर बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले दिनों में मेरठ में एयरबोट और डबल डेकर बस चलने लगे, तो चौंक मत जाना। यह सपना सच हो सकता है। ऐसा केंद्रीय भूतल परिवहन और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों को विश्वास दिलाया है। उन्होंने कहा कि कोई निवेशक आगे आए, तो काली नदी में एयरबोट और एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस चलेंगी। मैं इस कार्ययोजना पर सहमति के लिए तैयार हूं।
गडकरी ने कहा कि रूस से एयरबोट मंगा रहा हूं, जो कि 28 फरवरी तक आ जाएगी। इसमें लैंड क्रूजर का इंजन लगा हुआ है। 14 लोग सफर कर सकेंगे। वाराणसी से लेकर प्रयागराज तक इसका संचालन शुरू किया जाएगा। जब इसकी शुरुआत गंगा में हो सकती है, तो काली नदी में क्यों नहीं। मैं सपने नहीं दिखाता हूं, उन्हें पूरा करता हूं।
काली नदी से बांग्लादेश और एयरपोर्ट तक चलेगी एयरबोट
उन्होंने कहा कि काली नदी को गंगा नदी से जोड़कर बांग्लादेश तक जा सकते हैं। इसके लिए दस जलमार्ग बना रहा हूं। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर जाने के लिए एयरबोट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए वह इसका ट्रायल कर चुके हैं, जिसमें खुद पीएम मोदी ने सफर किया था। इस बोट की कीमत एक करोड़ रुपये है। इस तरह का मुंबई में वाटर ट्रांसपोर्ट शुरू किया है, जिससे आप मात्र 17 मिनट में मुंबई के किसी भी कोने में पहुंच सकेंगे। वहीं, इसके अलावा दिल्ली से आगरा, इटावा होते हुए प्रयागराज तक एयर बोट चलाने की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार हो चुकी है।
डबल डेकर बस का सुझाव
उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस चलाने का भी सांसद राजेंद्र अग्रवाल को सुझाव दिया। कहा कि आस्ट्रेलिया की वेबकोस कंपनी इस बस का संचालन करती है। इसके लिए भी आप निवेशकों को खोजिए। इस बस में 260 लोग बैठते हैं। हवा में स्टेशन बनेंगे। इसे एक किलोमीटर तक चलाने में 50 करोड़ खर्च आता है, जबकि एक किलोमीटर मेट्रो चलने पर 350 करोड़ रुपये खर्च होते हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/