Meerut Nikay Chunav: सपा और बसपा के दिग्गज अपने ही क्षेत्र में हुए चित, आंकड़े दे रहे गवाही
नौ मई को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मेरठ में रोड शो कर समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की पुरजोर कोशिश की लेकिन यहां दो वार्ड में AIMIM ने सपा की सपा की साइकिल पंचर कर डाली। केवल तीन ही पार्षद सपा के खाते में गए। यही हाल बसपा का भी रहा।
विस्तार
पूर्व मंत्री शकील भारती और अयूब अंसारी के वार्ड से भी सपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। बसपा के महापौर प्रत्याशी हशमत अपने वार्ड से मात्र 923 वोट ही ले पाए। बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर प्रशांत गौतम, सतपाल पेपला, जिलाध्यक्ष मोहित आनंद भी मतदाताओं पर छाप छोड़ने में नाकाम रहे।
यह भी पढ़ें: Mission Admission: दाखिले की दौड़ में मेरठ के 42,666 छात्र-छात्राएं, कल पंजीकरण, इन कोर्सेज में हैं संभावनाएं
एआईएमआईएम के पक्ष में पड़े अधिक वोट
बसपा के महापौर प्रत्याशी रहे हशमत मलिक का आवास वार्ड 86 में है। इनके वार्ड में 1021 से 1028 बूथ रहे। इनमें बसपा के हशमत को 923 मत ही मिल पाए हैं, जबकि एआईएमआईएम के अनस के पक्ष में लोगों ने वोटों की बरसात करके 3530 मत दिए। सपा की सीमा प्रधान को 919 और भाजपा को भी 35 मत मिले हैं। ये आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि हशमत को इस वार्ड की जनता ने भी पसंद नहीं किया।
यह भी पढ़ें: Double Murder in Meerut: दोहरे हत्याकांड से दहला शास्त्रीनगर, पति-पत्नी की गला काटकर निर्मम हत्या
मुल्तानगर वार्ड 15 में बसपा को मिले 1032 मत
मुल्तानगर में बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर सतपाल पेपला का निवास है। इनकी गिनती बसपा के वरिष्ठ नेताओं में होती है। अगर इनके वार्ड में बसपा महापौर प्रत्याशी के पक्ष में पड़े मतों की बात करें तो 1032 मत मिले हैं। सपा को 2008 और भाजपा को 5572 मत मिले हैं। यह स्थिति तब है कि जबकि वार्ड में बसपा के परंपरागत वोटरों की संख्या भी काफी है।
गोलाबढ़ वार्ड 22 में बसपा को मिले 2056 मत
गोलाबढ़ जिलाध्यक्ष मोहित आनंद का पैतृक गांव है। हालांकि वह अब इसी वार्ड के सरस्वती विहार कालोनी में रहते हैं। इस वार्ड से बसपा महापौर प्रत्याशी को 2056 मत मिले हैं, जो भाजपा को मिले मतों से लगभग आधे ही हैं।
भाजपा को 4070 मत मिले हैं। उधर सपा ने भी 1177 प्राप्त किए हैं। पार्षद की सीट बचाने में तो जिलाध्यक्ष कामयाब रहे, लेकिन बसपा की परंपरागत सभी वोट पार्टी को नहीं दिला पाए।