{"_id":"64630de4ff9c3c0b40072434","slug":"double-murder-in-meerut-teacher-women-and-her-husband-silting-throat-to-death-in-shastri-nagar-2023-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Double Murder in Meerut: दोहरे हत्याकांड से दहला शास्त्रीनगर, पति-पत्नी की गला काटकर निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Double Murder in Meerut: दोहरे हत्याकांड से दहला शास्त्रीनगर, पति-पत्नी की गला काटकर निर्मम हत्या
Tue, 16 May 2023 10:30 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 16 May 2023 10:30 AM IST
सार
मेरठ के शास्त्रीनगर में पति-पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उनके शव मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में बेड पर पड़े मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ातल में जुट गई।
विज्ञापन
शिक्षिका व उनके पति का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के शास्त्रीनगर में दिन निकलते ही दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया। यहां एक शिक्षिका और उसके पति की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शास्त्रीनगर क्षेत्र में भोलेश्वर मंदिर के बराबर में दूसरी गली में रहने वाली स्कूल की शिक्षिका ममता और उनके पति बिट्टन की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: नौचंदी मेला शुरू, हज टीकाकरण कैंप आज से, शास्त्रीनगर में पति-पत्नी की गला काटकर हत्या
विज्ञापन
बताया गया कि पति-पत्नी के शव घर में पहली मंजिल पर बेड पर पड़े मिले, जबकि बिट्टन के बुजुर्ग माता-पिता नीचे सोए हुए थे। सूचना पर एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कराई। आईजी नचिकेत झा भी मौके पर पहुंचे हैं।
पुलिस पूछताछ में बुजुर्ग माता पिता ने बताया कि उन्होंने किसी को घर में आते नहीं देखा। घर में जाने के दो रास्ते हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
अध्यापिका ममता (50) और उनके पति प्रमोद (52) का गोल मंदिर के नजदीक निवास है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक प्रमोद कर्णवाल दिल्ली में सरिये के फैक्टरी में काम करते थे, जबकि पत्नी ममता बीडीएस स्कूल में टीचर थीं। बेटा आर्यन और बेटी अनिष्का गुरुग्राम में जॉब करती है।