फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Nikay Chunav: SP and BSP stalwarts clash in their own area, figures giving testimony

Meerut Nikay Chunav: सपा और बसपा के दिग्गज अपने ही क्षेत्र में हुए चित, आंकड़े दे रहे गवाही

Tue, 16 May 2023 11:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 May 2023 11:07 AM IST
सार

नौ मई को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मेरठ में रोड शो कर समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की पुरजोर कोशिश की लेकिन यहां दो वार्ड में AIMIM ने सपा की सपा की साइकिल पंचर कर डाली। केवल तीन ही पार्षद सपा के खाते में गए। यही हाल बसपा का भी रहा।

विज्ञापन
Meerut Nikay Chunav: SP and BSP stalwarts clash in their own area, figures giving testimony
अखिलेश यादव का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा और बसपा के दिग्गज अपने ही क्षेत्र में चित हो गए। सपा के राष्ट्रीय सचिव आकिल मुर्तजा, पूर्व मंत्री अब्बास, राष्ट्रीय महासचिव नीरज पाल अपने बूथ से भी सपा को नहीं जिता सके। इनके बूथों पर सपा से एआईएमआईएम के प्रत्याशी आगे रहे। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री शकील भारती और अयूब अंसारी के वार्ड से भी सपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। बसपा के महापौर प्रत्याशी हशमत अपने वार्ड से मात्र 923 वोट ही ले पाए। बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर प्रशांत गौतम, सतपाल पेपला, जिलाध्यक्ष मोहित आनंद भी मतदाताओं पर छाप छोड़ने में नाकाम रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission Admission: दाखिले की दौड़ में मेरठ के 42,666 छात्र-छात्राएं, कल पंजीकरण, इन कोर्सेज में हैं संभावनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के वार्ड 29 सुभाषनगर में बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर प्रशांत गौतम का निवास है। ये बसपा के पूर्व मंत्री भी रहे हैं। इस बार निकाय चुनावों में महापौर से लेकर पार्षद तक के प्रत्याशियों के चयन में मुख्य व्यक्ति रहे। बसपा की किरकिरी उस समय हो गई जब कोआर्डिनेटर के वार्ड में बसपा का पार्षद प्रत्याशी नहीं उतार पाए। इसका खामियाजा वार्ड में महापौर प्रत्याशी को भी भरना पड़ा है। कुल मिलाकर इस वार्ड में बसपा के हशमत मलिक को 337 मत, भाजपा के हरिकांत को 2407 मत, सपा की सीमा प्रधान को 942 मत और एआईएमआईएम के अनस को 1426 मत मिले हैं। 

एआईएमआईएम के पक्ष में पड़े अधिक वोट
बसपा के महापौर प्रत्याशी रहे हशमत मलिक का आवास वार्ड 86 में है। इनके वार्ड में 1021 से 1028 बूथ रहे। इनमें बसपा के हशमत को 923 मत ही मिल पाए हैं, जबकि एआईएमआईएम के अनस के पक्ष में लोगों ने वोटों की बरसात करके 3530 मत दिए। सपा की सीमा प्रधान को 919 और भाजपा को भी 35 मत मिले हैं। ये आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि हशमत को इस वार्ड की जनता ने भी पसंद नहीं किया।


यह भी पढ़ें: Double Murder in Meerut: दोहरे हत्याकांड से दहला शास्त्रीनगर, पति-पत्नी की गला काटकर निर्मम हत्या

मुल्तानगर वार्ड 15 में बसपा को मिले 1032 मत 
मुल्तानगर में बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर सतपाल पेपला का निवास है। इनकी गिनती बसपा के वरिष्ठ नेताओं में होती है। अगर इनके वार्ड में बसपा महापौर प्रत्याशी के पक्ष में पड़े मतों की बात करें तो 1032 मत मिले हैं। सपा को 2008 और भाजपा को 5572 मत मिले हैं। यह स्थिति तब है कि जबकि वार्ड में बसपा के परंपरागत वोटरों की संख्या भी काफी है। 

गोलाबढ़ वार्ड 22 में बसपा  को मिले 2056 मत 
गोलाबढ़ जिलाध्यक्ष मोहित आनंद का पैतृक गांव है। हालांकि वह अब इसी वार्ड के सरस्वती विहार कालोनी में रहते हैं। इस वार्ड से बसपा महापौर प्रत्याशी को 2056 मत मिले हैं, जो भाजपा को मिले मतों से लगभग आधे ही हैं।

भाजपा को 4070 मत मिले हैं। उधर सपा ने भी 1177 प्राप्त किए हैं। पार्षद की सीट बचाने में तो जिलाध्यक्ष कामयाब रहे, लेकिन बसपा की परंपरागत सभी वोट पार्टी को नहीं दिला पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed